स्वास्थ्य संचालक एनएचएम टीकाकरण डॉ. संतोष शुक्ला ने बताया है कि ऐसी जानकारी मिली है कि आम नागरिकों को बूस्टर डोज के लिये फोन आ रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा बूस्टर डोज के लिए कोई फोन नहीं किया जा रहा है।
इस संबंध में जो फोन कॉल्स आ रहे हैं, वे पूरी तरह से फेक हैं। ऐसे फेक फोन कॉल्स से सावधान रहने की आवश्यकता है। डॉ. शुक्ला ने अपील की है कि फेक फोन कॉल पर यदि वैक्सीनेशन के संबंध में कोई जानकारी चाही जाती है, तो कदापि न दी जाये।
डॉ. शुक्ला ने बताया कि बूस्टर डोज जैसी कोई बात नहीं है। जिन्हें प्रीकॉशन डोज लगाना है उन्हें कोविन पोर्टल से कॉल किया जाएगा।
ओमिक्रोन के विरुद्ध
— DIRECTORATE OF HEALTH SERVICES, MP (@healthminmp) January 6, 2022
लड़ाई नई सुरक्षा वही।
➡️ गले में खराश, बुखार या सर्दी-खांसी होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र के फीवर क्लीनिक में जांच करवाएं।
➡️ रिपोर्ट आने तक घर में खुद को दूसरों से अलग कर लें।#MPFightsCorona #JansamparkMP pic.twitter.com/C6N2P8tsrY
भोपाल की बेटी गौरांगी शर्मा ने नव वर्ष पर सभी पात्र व्यक्तियों से वैक्सीनेशन करवाकर स्वयं को #COVID19 से सुरक्षित करने का आग्रह किया।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) January 7, 2022
हमारी बेटी के इस संकल्प को @UNICEFIndia ने भी सराहा है। दूसरों के मंगल की कामना करने वाली गौरांगी बेटी को मेरा स्नेह आशीर्वाद! #Youth4UNICEF https://t.co/lQG5kK4clF