मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। विपक्ष केवल भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है। बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री मंशुख मंडवीय से मिलकर प्रदेश को और खाद उपलब्ध कराने पर चर्चा की। किसान भाईयों से अपील है कि धैर्य रखें और संग्रहण न करें।
प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। विपक्ष केवल भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है।
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) October 28, 2021
बुधवार को #Delhi में केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री @mansukhmandviya जी से मिलकर प्रदेश को और खाद उपलब्ध कराने पर चर्चा की।
किसान भाईयों से अपील है कि धैर्य रखें और संग्रहण न करें। pic.twitter.com/Uy0xwnYj3I
उन्होंने ने कहा कि, कांग्रेस की सदस्यता अभियान में नशा मुक्ति का जिक्र होने के बाद भी दिग्विजय सिंह, केटीएस तुलसी ड्रग्स व ड्रग्स के आरोपी का समर्थन कर राहुल गाँधी जी को आईना दिखाने व नई पीढ़ी को बर्बाद करना चाह रहे हैं। आर्यन खान केस कोर्ट में है लेकिन दिग्विजय सिंह क्लीन चिट दे रहे हैं?
.@INCIndia की सदस्यता अभियान में नशा मुक्ति का जिक्र होने के बाद भी दिग्विजय सिंह, केटीएस तुलसी ड्रग्स व ड्रग्स के आरोपी का समर्थन कर @RahulGandhi जी को आईना दिखाने व नई पीढ़ी को बर्बाद करना चाह रहे हैं।#AryanKhanCase कोर्ट में है लेकिन @digvijaya_28 जी क्लीन चिट दे रहे हैं? pic.twitter.com/kZnrUopoOz
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) October 28, 2021
इस दौरान गृहमंत्री मिश्रा ने कोरोना पर चर्चा करते हुए कहा कि, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 19 नए केस मिले हैं जिनमें इंदौर के 8 और भोपाल के 5 केस शामिल हैं। प्रदेश में वर्तमान में कुल एक्टिव केस 115 हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर 0.03% और रिकवरी रेट 98.60% है।
प्रदेश में पिछले 24 घंटे में #Corona के 19 नए केस मिले हैं जिनमें #Indore के 8 और #Bhopal के 5 केस शामिल हैं।
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) October 28, 2021
प्रदेश में वर्तमान में कुल एक्टिव केस 115 हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर 0.03% और रिकवरी रेट 98.60% है।#MPFightsCorona pic.twitter.com/pNln8q9qsi