भोपाल: उत्तर प्रदेश में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू किए जाने के बाद से ही मध्यप्रदेश में भी इसे लागू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हिदायत दी थी. 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान काशी जा रहे हैं. काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्रियों से कानून व्यवस्था और अन्य नवाचारों को लेकर चर्चा करेंगे. यही वजह रही कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जाने से पहले भोपाल और इंदौर में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागु करने का फरमान जारी कर दिया. इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है. फिलहाल भोपाल इंदौर के पुलिस महा निरीक्षक स्तर के अधिकारी आयुक्त होंगे. हालांकि इस पद पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पदस्थ किए जाने पर मंथन चल रहा है. भोपाल में 38 और इंदौर में 30 से थाने पुलिस कमिश्नर के दायरे में आएंगे. डीआईजी लेवल के दो एसीपी होंगे.
भोपाल के 38 थाने शामिल
कोतवाली, तलैया, श्यामला हिल्स, शाहजहानाबाद, कोहेफिजा, टीला जमालपुरा, हनुमानगंज, मंगलवारा, निशातपुरा, गौतम नगर, गांधीनगर, छोला मंदिर, बैरागढ़, खजूरी सड़क, टीटी नगर, कमला नगर, एमपी नगर, शाहपुरा कोलार रोड, जहांगीराबाद, ऐशबाग, स्टेशन बजरिया, पिपलानी, अशोका गार्डन, मिसरोद, बागसेवनिया, विद्या नगर, अवधपुरी, हबीबगंज, चूनाभट्टी, रातीबड़, कटारा हिल्स, गोविंदपुरा, रिलायंस, महिला थाना, अजाक थाना, ट्रैफिक और क्राइम ब्रांच. यह थाने एसपी ग्रामीण के दायरे में आएंगे - बेरसिया गुणगान नजीराबाद ईटखेड़ी सुखी सेवनिया बिलखिरिया व परवलिया सड़क.
इंदौर के 36 थाने शामिल
कोतवाली, एमजी रोड, तुकोगंज, संयोगितागंज, छोटी ग्वालटोली, पलासिया, विजयनगर, लसूड़िया, एमआईजी, खजराना, कनाडिया, तिलक नगर, परदेसीपुरा, हीरा नगर, आजाद नगर, तेजाजी नगर, बाणगंगा, रावजी बाजार, जुनी इंदौर, सराफा, भंवरकुआं, पंढरीनाथ, मल्हारगंज, छतरीपुरा, द्वारिकापुरी, चंदन नगर, सदर बाजार, एरोड्रम, राजेंद्र नगर, अन्नपूर्णा नगर, गांधीनगर, महिला थाना, अजाक थाना, ट्राफिक थाना एवं क्राइम ब्रांच.
यह थाने एसपी ग्रामीण दायरे में आएंगे
महू, मानपुर, किशनगंज, बड़गोदा, खुडैल, सांवेर, हातोद, क्षिप्रा, गौतमपुरा, देपालपुर, सिमरोल और बेटमा.
अधिकारियों पर भी प्रस्ताव तैयार
गृह विभाग में दंड संहिता की धारा 107/16, 144 133 पुलिस एक्ट मोटर व्हीकल अधिनियम राज्य सुरक्षा अधिनियम शासकीय गोपनीयता अनैतिक देह व्यापार राज्य सुरक्षा जिला किडनैपिंग आदि मामलों में कार्रवाई के अधिकार पुलिस को देने का प्रस्ताव तैयार किया गया है.
मुंबई के तर्ज पर क्राइम ब्रांच और ट्रैफिक सिस्टम
भोपाल इंदौर में मुंबई की तर्ज पर क्राइम ब्रांच और ट्रैफिक के अलग-अलग डीसीपी नियुक्त होंगे. के अधीन एसपी स्तर के दो-दो अधिकारी तैनात रहेंगे. क्राइम ब्रांच को संगीन अपराधों की विवेचना एवं छानबीन का काम सौंपा जाएगा. इसी तरह शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने का जिम्मा ट्राफिक डीसीपी के पास रहेगा.