भोपाल के पिपलानी इलाके में एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जहर खाने वालों में दो महिलाएं और दो लड़कियां शामिल हैं। पुलिस ने इन सभी को गंभीर हालत में पटेल नगर क्षेत्र के गायत्री अस्पताल में भर्ती कराया है।
पिपलानी थाना प्रभारी अजय नायर ने बताया कि अशोक विहार कॉलोनी निवासी संजीव जोशी मैकेनिक है। वह अपनी मां नंदनी जोशी, पत्नी अर्चना, दो बेटियों रिशिमा, पूर्वी के साथ रहते हैं। शुक्रवार की सुबह पुलिस को पता चला कि पांचों ने जहर खा लिया है। पुलिस अस्पताल पहुंचकर घायलों के बयान ले रही है। फिलहाल जहर खाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस को पारिवारिक कलह का अंदेशा है।