भोपाल: राज्य के स्वास्थ्य संचालनालय के संयुक्त संचालक 55 वर्षीय राकेश मुंशी की गत 12 अक्टूबर 2020 को हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई थी। उन्हें अप्रैल 2020 में कोरोना संक्रमण हुआ था और वे उपचार में ठीक हो गये थे लेकिन हर माह हेल्थ चेकअप करा रहे थे।
उनकी मृत्यु पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती वंदना मुंशी ने सरकार को 15 जून 2021 को आवेदन देकर कहा है कि उन्हें अनुकम्पा नियुक्ति के स्थान पर नियमानुसार पति को मिलने वाले अंतिम मासिक वेतन के पांच साल तक मिलने वाले वेतन को एकमुश्त दिया जाये। उनके इस आवेदन को स्वास्थ्य संचालनासलय ने स्वीकार कर लिया है तथा आदेश जारी कर कहा है कि पेंशन की राशि घटाकर 5 साल के वेतन के बराबर राशि का भुगतान किया जाये।