मध्य प्रदेश में एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक खंडवा लोकसभा और रैगांव, जोबट और पृथ्वीपुर विधानसभा सीटों पर बीजेपी उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

उन्होंने ट्वीट किया कि भाजपा विकास और सेवा के आधार पर राजनीति करती है। इस बात से देश और प्रदेश की जनता अच्छी तरह वाकिफ है। इसलिए राजनीतिक दल ट्वीट के दम पर जनता के दरबार में टिक नहीं पाते।

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मतदान के दिन लोगों के रूझान को देखकर साफ हो गया कि भाजपा खंडवा लोकसभा उपचुनाव समेत राज्य की तीन विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने जा रही है. उन्होंने कल इंदौर में भी यही कहा था।

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भी राज्य के सभी लोगों को सुख, समृद्धि और गौरव के त्योहार धनतेरस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान धन्वंतरि की कृपा से आप सभी स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें। सभी का जीवन सुख, समृद्धि और मंगलमय हो।