भोपाल. वन विभाग ने साल के अंतिम दिन एक दर्जन से अधिक आईएफएस अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा दिया है. विभाग ने प्रमोशन के साथ ही कैडर में मुख्य वन संरक्षक स्तर के अधिकारियों की कमी के चलते अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक पद पर प्रमोद हुए अफसरों की वही पदस्थापना कर दी है. प्रदेश के 16 सर्किल में से ग्वालियर, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन और छिंदवाड़ा में मुख्य वन संरक्षक के पद पर अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक की पदस्थापना की गई है. बांधवगढ़ नेशनल पार्क के बाद अब सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के संचालक पद पर भी अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक स्तर के अधिकारी पदस्थ हुए है.

सीसीएफ से एपीसीसीएफ पद पर पदोन्नत

1997 बैच की आईएफएस कमालिका मोहंता मुख्य वन संरक्षक उज्जैन अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर  पदोन्नति के बाद भी उज्जैन में ही पदस्थ किया गया है. इसी प्रकार सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के संचालक एल कृष्णमूर्ति, अजय कुमार यादव सीसीएफ नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, एचएस मोहंता सीसीएफ इंदौर और केके भारद्वाज सीसीएफ छिंदवाड़ा  भी एपीसीसीए पद पर प्रमोट होने के बाद उसी पद पर पदस्थ हुए है.

दो अधिकारी सीसीएफ और 8 सीएफ के पद पर प्रमोट

वन विभाग ने 2004 बैच के पीजी फुलझेले और टीएस सुलिया को वन संरक्षक से मुख्य वन संरक्षक के पद पर प्रमोद किया है. दोनों ही अधिकारी वर्किंग प्लान तैयार कर रहे हैं. 2008 बैच के आईपीएस अधिकारियों को डीएफओ से सीएफ के पद पर पदोन्नत किया है. पदोन्नति के बाद इनकी पदस्थापना में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है. जिन अधिकारियों को डीएफओ से सीएफ पद पर पदोन्नत किया गया है उनमें एचएस मिश्रा वन संरक्षक कैपिटल प्रोजेक्ट भोपाल, रमेश चंद विश्वकर्मा वन संरक्षक कटनी वनमंडल, अजय कुमार पांडे वन संरक्षक रायसेन वनमंडल, सुरेंद्र कुमार सिंह तिवारी वन संरक्षक दक्षिण दक्षिण सिवनी वनमंडल, आदर्श श्रीवास्तव वन संरक्षक मंदसौर वनमंडल, कमल अरोरा वन संरक्षक पश्चिम वनमंडल, प्रेम नारायण मिश्रा वन संरक्षक देवास वनमण्डल और नरेश सिंह यादव संयुक्त संचालक कान्हा नेशनल पार्क बफर जोन शामिल है.

7 आईएफएस को प्रवर श्रेणी वेतनमान
2009 बैच के आईएफएस अफसरों को प्रवर श्रेणी वेतनमान दिया गया है. यह वेतनमान 1 जनवरी 2022 से लागू होगा. जिन आईएफएस अफसरों को प्रवर श्रेणी वेतनमान दिया जाना है उनमें डॉ अनुपम सहाय, डॉ किरण बिसेन, मधुव्ही राज, अनिल कुमार शुक्ला, आलोक पाठक, नरेश कुमार दोहरे और शिवाजी त्रिपाठी शामिल है.