पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की नई पार्टी बनाने की घोषणा
Punjab: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नई पार्टी के गठन का ऐलान किया है। हालांकि उन्होंने कहा कि फिलहाल पार्टी के नाम का उल्लेख नहीं किया जा सकता क्योंकि मुझे फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। वकील चुनाव आयोग से बात कर रहे हैं और जब आयोग पार्टी के चुनाव चिन्ह और नाम की पुष्टि करेगा तो आपके साथ साझा करेगा।
मैं एक पार्टी बना रहा हूं। अब सवाल ये है कि पार्टी का नाम क्या है, ये मैं आपको नहीं बता सकता क्योंकि ये मैं खुद नहीं जानता। जब चुनाव आयोग पार्टी के नाम और चिन्ह को मंजूर करता है, मैं आपको बता दूंगा: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह pic.twitter.com/HJ1Vz3i4uw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 27, 2021
इसके अलावा कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस आलाकमान को भी जवाब दिया। उन्होंने 18 सूत्री कार्यक्रम पर कहा, "हमने सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ बैठकर दिखाया कि क्या काम किया है।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के 5 साल पुराने घोषणापत्र का अनावरण किया। साथ ही उन्होंने कहा, उनके कार्यालय में यह काम हुआ है। उन्होंने कहा, "पंजाब में काफी काम किया गया है।" उन्होंने घोषणापत्र का 92 प्रतिशत काम पूरा कर लिया है और कुछ काम ऐसे भी थे जो पूरे नहीं हो पाए।