पंजाब में कोरोना की रफ्तार दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। आम लोगों के साथ-साथ राजनीतिक पार्टियों के नेता भी कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की बुधवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एक हफ्ते पहले, उनकी पत्नी और सांसद परनीत कौर ने भी सकारात्मक परीक्षण किया था।
ट्वीट कर दी जानकारी :
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, मैंने हल्के लक्षणों के साथ #Covid के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है। खुद को आइसोलेट कर लिया है और मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से अनुरोध है कि वे अपना टेस्ट कराएं।
I have tested positive for #Covid with mild symptoms. Have isolated myself and request all those who came in contact with me to get themselves tested.
— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) January 12, 2022
पंजाब में इस बार कैप्टन अमरिंदर सिंह बीजेपी के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वे लंबे समय से रैलियों और सभाओं में हिस्सा ले रहे हैं। इसके चलते अब उनके संपर्क में आए नेताओं की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग भी शुरू कर दी गई है। पिछले 24 घंटों में पंजाब में कोरोना के 4593 नए मामले सामने आए हैं और कम से कम 9 लोगों की मौत हुई है। पंजाब में संक्रमण दर 18.6 हो गई है और हर पाचवें व्यक्ति का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आ रहा है। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन चिंतित है।