नई दिल्ली: पूर्व क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी मिल रही है. गंभीर ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें आईएसआईएस से जान से मारने की धमकी मिल रही है. डीसीपी सेंट्रल श्वेता चौहान ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है. अब सांसद गौतम गंभीर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.
Special cyber cell probing source of email after Gautam Gambhir receives 'death threats from ISIS Kashmir'
— ANI Digital (@ani_digital) November 24, 2021
Read @ANI Story | https://t.co/Ak8UMGIil3#GautamGambhir #DelhiPolice pic.twitter.com/mLLEbUnWIo
पता चला है कि गौतम गंभीर को उनके आधिकारिक ईमेल पर आईएसआईएस से धमकी भरा मेल बीती रात साढ़े नौ बजे मिला था. उसमें आईएसआईएस ने कहा कि, वह गौतम गंभीर और उनके परिवार को जान से मार देंगे.
ईमेल मिलने के बाद गंभीर ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई. फिलहाल मामले की जांच दिल्ली पुलिस साइबर सेल कर रही है. पूरी जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह वाकई धमकी भरा मेल है या किसी के द्वारा किया गया फ़र्जी मेल.