भोपाल। प्रदेश के चार जिलों के क्षेत्रों में अश्व जाति के पशुओं में जानलेवा ग्लेण्डर रोग मिलने पर राज्य सरकार ने अश्व जाति के पशुओं के आवागमन को प्रतिबंधित कर दिया है। साथ ही इन क्षेत्रों में पशुओं की दौड़, मेले, प्रदर्शनी, खेलकूद और पशुओं के एकत्रीकरण पर भी रोक लगा दी है।
ये क्षेत्र हैं : भोपाल जिले के भोपाल शहर की नवबहार कॉलोनी, उज्जैन जिले के ग्राम पानबिहार, विकासखण्ड घटिया एवं ग्राम बडऩगर, इंदौर जिले के निरंजनपुर विकासखण्ड एवं अशोकनगर जिले के अशोकनगर शहर। राज्य के पशुपालन विभाग ने इन क्षेत्रों में पशुओं में संक्रामक एवं संसर्गजन्य रोगों के नियंत्रण तथा रोकथाम अधिनियम 2009 के तहत यह रोक लगाई है।