मध्य प्रदेश के होमगार्ड को जाने को लेकर राज्य की शिवराज सरकार ने बड़ी खबर दी है। भाजपा सरकार ने होमगार्ड और एसडीईआरएफ कर्मियों को नाश्ता और भोजन उपलब्ध कराने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के 11000 से ज्यादा होमगार्ड जवानों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि सरकार ने होमगार्ड और एसडीईआरएफ कर्मियों को ड्यूटी पर रहते हुए नाश्ता और भोजन उपलब्ध कराने का फैसला किया है, ताकि उनको समस्याओं का सामना ना करना पड़े। गृह मंत्री ने कहा कि मानवता के आधार पर लिए गए इस निर्णय को क्रियान्वित करने के लिए प्रत्येक के लिए बजट में ₹25 लाख का प्रावधान किया जा रहा है।

सरकार के इस फैसले से राज्य के 11 हजार होमगार्ड कर्मियों को फायदा होगा। इससे पहले सरकार ने अन्य विभागों में भी होमगार्ड कर्मियों को मुफ्त सेवाएं देने का फैसला किया था।