प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर में AIIMS, खाद कारखाना और मेडिकल रिसर्च सेंटर समेत विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री ने गोरखपुर में रिमोट का बटन दबाकर गोरखपुर खाद कारखाना एवं अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान व रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर का लोकार्पण किया। नरेंद्र मोदी ने जनता कों स्थानीय भाषा में संबोधित करते हुए कहा कि, धर्म, अध्यात्म अऊर क्रांति क नगरी गोरखपुर क देवतुल्य लोगन के हम प्रणाम करत बानी। आप सब लोग जउने खाद कारखाना अऊर एम्स क बहुत दिन से इंतजार करत रहिल, आज उ घड़ी आ गइल बा, आप सबके बहुत-बहुत बधाई।
Inaugurating key projects in Gorakhpur. https://t.co/kvBTptbDd2
— Narendra Modi (@narendramodi) December 7, 2021
ये आपका प्यार और आपका आशीर्वाद आपके लिए दिन-रात काम करने के लिए उर्जा व ताकत देते हैं। गोरखपुर में फर्टीलाइजर प्लांट, एम्स और मेडिकल रिसर्च सेंटर का शुरू होना एक संदेश दे रहा है कि जब डबल इंजन की सरकार होती है तो काम भी तेज होता है, जब सोच ईमानदार हो तो कोई भी रुकावट बाधा नहीं डाल सकती।
आज गोरखपुर में हो रहा आयोजन इस बात का गवाह है कि जब नया भारत कुछ ठान लेता है तो कुछ भी असंभव नहीं होता, एक बड़ी दिक्कत यह भी थी कि जो खाद उपलब्ध थी उसे चोरी छिपे खेती के अलावा अन्य कामों में लगाया जाता था। किसानों को खाद के लिए लाठी-गोली तक खानी पड़ती थी। हमने यूरिया का गलत इस्तेमाल रोका और उसकी नीम कोटिंग की ताकी कालाबाजारी रोकी जा सके।
जिस तरह से भगीरथ गंगा जी को लेकर आए थे उसी तरह से इस फर्टीलाइजर प्लांट तक इधन पहुंचाने के लिए ऊर्जा गंगा को लाया गया है। हल्दिया से जगदीशपुर तक गैस पाइप लाइन बिछाई गयी है। गोरखपुर के इस कारखाने से यह पूर्वांचल के विकास की धुरी बनेगा और रोजगार व स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
लाल टोपी वालों को लालबत्ती से मतलब रहा है, उनको आपके दुख तकलीफ से कोई लेना देना नहीं है। लाल टोपी वालों को सत्ता चाहिए, अवैध कब्जे के लिए अपनी तिजोरी भरने के लिए, आतंकवादियों पर मेहरबानी दिखाने के लिए सत्ता चाहिए। पहले यूपी के लिए कुछ जिले ही बिजली के लिए वीआईपी थे, लेकिन अब योगी सरकार ने यूपी के हर जिले को वीआईपी बनाकर भरपूर बिजली देने का काम किया है। यह डबल इंजन का डबल विकास है, यही डबल इंजन की सरकार पर यूपी को विश्वास है।
मोदी है तो मुमकिन है : CM योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, 2016 में आदरणीय प्रधानमंत्री ने गोरखपुर के इसी खाद कारखाने का शिलान्यास किया था, जो आज बनकर तैयार है। जो पहले से 4 गुना ज्यादा क्षमता का है। गोरखपुर का फर्टीलाइजर का कारखाना 1990 को बंद हो गया था। तब से लेकर 2014 तक 24 वर्षों तक किसी ने इसकी सुध नहीं ली। आज आप देखेंगे कि यूपी में मेडिकल कॉलेज की श्रृंखला तैयार हो रही है। आज यूपी के 59 जनपदों में मेडिकल कॉलेज है और अन्य जनपदों में भी मेडिकल कॉलेज बनाने की कार्रवाई चल रही है।
पूर्वी यूपी में पिछले कई दशकों से बीमारी से चलते हर वर्ष हजारों मौतें होती थीं लेकिन पिछली सरकारों ने उनकी स्वास्थ्य की परवाह नहीं की थी। सभी को उनके हाल पर छोड़ दिया था। आज प्रधानमंत्री पूर्वी यूपी को एम्स की सुविधा देने आए हैं जो यहां के साथ आस-पास के लोगों के लिए वरदान होगा। जो विपक्ष के लिए असंभव और नामुमकिन था उसे अपने नाम के अनुरूप 'मोदी है तो मुमकिन है' से प्रधानमंत्री ने संभव कर दिखाया है। गोरखपुर को लगातार माना जाता था कि यहां बीमारी है। यहां दिमागी बुखार, मलेरिया आदि विषाणुजनित बीमारियों से मौतें होती थीं। तब 2016 में आदरणीय प्रधानमंत्री ने इसी एम्स का शिलान्यास किया था और आज उद्घाटन भी कर रहे हैं।