नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा, मोदी सरकार के पास सुरक्षा की कोई ठोस रणनीति नहीं है। राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर खेल जारी है। सैनिक अपनी जान जोखिम में डालकर देश की रक्षा कर रहे हैं। वहीं राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार एक के बाद एक झूठ बोल रही है।
 


इस संबंध में राहुल गांधी ने ट्वीट किया है। ट्वीट में लिखा- हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा से आपराधिक खिलवाड़ की जा रही है क्योंकि मोदी सरकार के पास कोई स्ट्रैटेजी नहीं है और Mr 56 इंच डर गए हैं। मेरी संवेदनाएँ उन जवानों के साथ हैं जो अपनी जान पर खेलकर हमारे बॉर्डर की रक्षा कर रहे हैं जबकि केंद्र सरकार झूठ पे झूठ बोल रही है।
 
आपको बता दें कि, जम्मू-कश्मीर में अब तक आतंकियों के साथ हुई झड़पों में कई जवान शहीद हो चुके हैं. विपक्षी समूहों ने सत्र के बहिष्कार का आह्वान किया। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में हाल ही में आतंकियों के साथ हुई झड़प में एक जवान शहीद हो गया था। दो आतंकवादी भी मारे गए थे।