मडिया से रूबरू हुए प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, ऑनलाइन बिजनेस कंपनियों को लेकर ‌प्रदेश सरकार गाइडलाइन बनाएगी। मध्यप्रदेश पुलिस ने अमेज़न से गांजा सप्लाई के बड़े मामले का भंडाफोड़‌ किया है। कंपनी के अधिकारी केस में सहयोग नहीं कर रहे‌ है। कंपनी के MD और CEO से अनुरोध है कि जांच में सहयोग करें वरना उन पर भी कार्रवाई करेंगे।

उन्होंने कहा कि, कॉमेडियन वीरदास जैसे विदुषक लोग दुनिया में भारत को बदनाम करने की कोशिश करते है और देश विरोधी मानसिकता वाली कांग्रेस और उसके नेता इनका समर्थन करते है। वीर दास जब तक अपने बयान के लिए आधिकारिक खेद नहीं जताते है तब तक मध्य प्रदेश में उनके‌ कार्यक्रम नहीं होने दिए जाएंगे।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, भोपाल में हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के बाद अब हबीबगंज थाने का नाम बदलने को लेकर एक प्रस्ताव आया है। सरकार थाने का नाम बदलने के प्रस्ताव पर विचार करेगी।