गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में रात के समय कुछ मछुआरे लापता हो गए। आशंका जताई जा रही है कि भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण मछली पकड़ने वाली 13 से 15 नावें डूब गई थी। इस घटना में नाव पर सवार 8 से 10 मछुआरे लापता हों गए हैं। मौसम विभाग ने खराब मौसम के चलते मछुआरों को समुद्र में पहले से ही न जाने की चेतावनी दी थी।
Indian Coast Guard has launched a search & rescue operation after it received information of sunk fishing boats at Navadra, Una Harbour- due to bad weather: PRO Defence Gujarat pic.twitter.com/vEUsJd2QFA
— ANI (@ANI) December 2, 2021
महाराष्ट्र और गुजरात के तटों पर लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में और मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है। साथ ही मछुआरों को पांच दिन की चेतावनी जारी की गई है। उधर, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के समुद्रों में चक्रवात का संकट मंडरा रहा है। गुजरात में 30 नवंबर से लगातार बारिश हो रही है। अहमदाबाद के क्षेत्रीय मौसम विभाग की निदेशक मनोरमा मोहंती ने कहा कि 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक गुजरात के उत्तरी और दक्षिणी तटों पर मछुआरों को पहले ही चेतावनी दे दी गई थी।
Gujarat | Indian Coast Guard and local police are jointly conducting search and rescue operation for the 8 missing persons. 8 boats have sunk in the storm that hit the area near Navadra, Una Harbour mouth last night: Police pic.twitter.com/n2tB76KGrS
— ANI (@ANI) December 2, 2021
राज्यों में बारिश की संभावना :
मौसम विभाग ने 1 से 2 दिसंबर तक इन राज्यों में बारिश की चेतावनी दी है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में आज बारिश की संभावना है। अंडमान और निकोबार में भी आज भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।