सीएम शिवराज सिंह चौहान उपचुनाव जीतकर पहली बार पृथ्वीपुर पहुंचे हैं। यहां विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया और लाभार्थियों को भूमि पूजन के साथ कार्ड वितरित किए गए। इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि मैं पृथ्वीपुर के लोगों से वादा करता हूं कि मैं आपके मान, सम्मान और स्वाभिमान को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होने दूंगा।

 

मुख्यमंत्री आवासीय भूमि अधिकार योजना के तहत पट्टा वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कई परिवार ऐसे हैं जिनके नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में लंबित हैं अब जबकि हाउसिंग प्लस का सर्वे हो चुका है, करीब 15 हजार 844 नए नाम सामने आए हैं, योग्यता सूची में नाम जोड़कर गरीबों के लिए मकान बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जवाहरपुर गांव के चालीस परिवारों को कार्ड बांटे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन किया और पृथ्वीपुर क्षेत्र में कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया।

सीएम ने विकास समागम कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया, जहां उन्होंने कन्या पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। उल्लेखनीय है कि निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर विधानसभा सीट भाजपा और कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बनती जा रही थी। उपचुनाव में दोनों पार्टियों ने अपना पूरा दमखम दिखाया। बीजेपी के स्टार प्रचारकों के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान ने खुद यहां छह रैलियां की, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में सभा की। उपचुनाव जीतने के बाद सीएम शिवराज सिंह ने आज पृथ्वीपुर की जनता का शुक्रिया अदा किया।