बीसीसीआई ने इस टेस्ट मैच के लिए क्षमा साने और सुषमा सावंत को आधिकारिक स्कोरर नियुक्त किया है। मुंबई के इतिहास में पहली बार किसी टेस्ट मैच में स्कोर करने के लिए दो महिला स्कोरर होंगी। 

यह दूसरी बार है जब भारत में किसी टेस्ट मैच में दो महिला स्कोरर को लिया गया है। मुंबई की क्षमा साने और सुषमा सावंत कल से वानखेड़े में शुरू हो रहे टेस्ट में अहम भूमिका निभाएंगी। 

इन दोनों ने 2010 में बीसीसीआई की स्कोरर परीक्षा पास की है। तब से, यह जोड़ी कई बीसीसीआई टूर्नामेंट और आईपीएल मैचों में स्कोरर रही है।