एक्सरसाइज:

मोटापे को कम करना है तो व्यायाम शुरू करने से पहले इन उपयोगी टिप्स पर आवश्यक रूप से ध्यान दें.

शुरुआत में रखें ध्यान:

यदि आपने नया नया व्यायाम करना सीखा है या लंबे ब्रेक के बाद दोबारा से व्यायाम कर रहे हैं तो आपको एकदम से तेज गति से उछलना-कूदना नहीं चाहिए। इससे आपके शरीर को सीमा से अधिक काम करना पड़ेगा। और आपको अत्यधिक थकान भी हो जाएगी। 

इसलिए आपको किसी फिटनेस ट्रेनर की मदद से धीरे-धीरे व्यायाम शुरू करना चाहिए। चाहें तो आप अपने फोन में फिटनेस एप का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

हल्के स्टेप्स करें:

पॉलीमेटिक्स मूख्स जैसे जंपिंग जैक्स, रस्सी कूदना और दौड़ लगाना जैसी एक्टिविटी से अधिक वजन वाले लोगों को शुरुआत में घुटनों और हिप्स में दर्द की समस्या हो सकती है कम प्रभाव देने वाले स्टेप्स आपके घुटनों को प्रभावित किए बिना प्रभाव दिखाते हैं। ऐसे में वॉकिंग और स्विमिंग सबसे बेहतर विकल्प है।

बैठकर करें व्यायाम:

यदि मोटापे के कारण लंबे समय तक खड़ा रहना आपके लिए संभव नहीं है तो बैठकर किए जाने वाले व्यायाम भी कर सकते हैं। इसके लिए डम्बेल्स, रेसिस्टेंस बैंड्स का प्रयोग कर अपनी बाजुओं और पैरों की एक्सरसाइज करें बैठे रहने की मुद्रा में अन्य एक्सरसाइज भी सपोर्ट के साथ कर सकते हैं।

सहजता से करें:

मोटापे को घटाने के चक्कर में हार्ड एक्सरसाइज शुरू नहीं कर देनी चाहिए। आपको ऐसे व्यायाम करने चाहिए, जिन्हें आप सहजता से कर सकें। इसके अलावा आप कोई भी ज्वाइन कर सकते हैं। इससे आपकी दिनचर्या भी सेट होगी और आप रोजाना व्यायाम कर सकेंगे।