मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा ऐलान किया है। अब मध्य प्रदेश पुरस्कार पद्मश्री की तर्ज पर एमपी में स्थापित किया जाएगा। जो आदिवासी समाज के नृत्य और संगीत में महारत हासिल करने वाले कलाकार को दिया जाएगा। यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस यानी 1 नवंबर को दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री निवास में जनजातीय कलाकारों से भेंट। #जनजातीय_गौरव_दिवस https://t.co/tayEVxC783
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) November 16, 2021
इस अवॉर्ड का नाम राजा संग्राम शाह अवॉर्ड होगा। यह पुरस्कार केवल आदिवासी समाज के कलाकारों को ही दिया जाएगा। यह पुरस्कार आदिवासी नृत्य, संगीत और अन्य कलाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व्यक्ति को दिया जाएगा। कलाकार को 5 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि 15 नवंबर को अमर शहीद बिरसा मुंडा की जयंती पर भोपाल के जंबुरी मैदान में आदिवासी गौरव दिवस समारोह का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे। आदिवासी कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य कर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आदिवासी गौरव महासम्मेलन में कहा, "मैं मध्य प्रदेश के साढ़े आठ करोड़ लोगों और आदिवासी समुदाय को सलाम करता हूं।"
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आदिवासी गौरव दिवस पर भोपाल पहुंचे सभी 650 आदिवासी कलाकारों से मुलाकात की और उनके साथ नाश्ता किया।