मध्य प्रदेश सरकार ने कोरोनावायरस से मौत के मामले में परिजनों को ₹50000 मुआवजा देने की घोषणा की है| कोरोना से मौत पर परिजनों को ₹50000 की अनुग्रह राशि दी जाएगी| इस राशि को प्राप्त करने के लिए सरकार ने कलेक्टर्स को ऑर्डर जारी कर दिए हैं| हम आपको नीचे आवेदन पत्र दे रहे हैं जिसे आप भर कर जमा कर सकते हैं| और ₹50000 का मुआवजा प्राप्त कर सकते हैं|


मुआवजा पाने के लिए डेथ सर्टिफिकेट में कोविड-19 दर्ज होना आवश्यक नहीं है| कलेक्टर को अधिकार दिए गए हैं कि उनकी अध्यक्षता वाली कमेटी 1 महीने में ऐसे मामलों में निर्णय ले|
मध्य प्रदेश में सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार 10526 डेथ हुई है इसके अलावा और भी कई लोग covid की वजह से मारे गए हैं|
कई मामलों में सर्टिफिकेट में कोविड-19 दर्ज नहीं किया गया है| ऐसे मामले में मुआवजा लेने के लिए मृतक के परिजनों को डेथ सर्टिफिकेट देना होगा| जिला आपदा में जिला आपदा मैनेजमेंट अथॉरिटी पैसों का वितरण करेगी| डाक्यूमेंट्स को वेरीफाई किया जाएगा| 30 दिन के अंदर आपको अनुग्रह राशि प्राप्त हो जाएगी| परिजनों को सीधे उनके बैंक अकाउंट में राशि दी जाएगी, यदि डेथ सर्टिफिकेट में मौत का उल्लेख नहीं है| जिला स्तर पर जो कमेटी गठित की गई है वह मृत्यु प्रमाणित कर सकेगी|
योजना में आवेदन करने के पूर्व निम्न दस्तावेजो की उपलब्धता सुनिश्चित कर ले
दिवंगत व्यक्ति से सम्बंधित दस्तावेज
- दिवंगत व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र
- कोविड-19 की पॉजिटिव रिपोर्ट की प्रति
- नियोजन के सम्बन्ध में प्रमाण पत्र (केवल आउटसोर्स सेवायुक्त की स्थिति में)
- मृतक सेवायुक्त का पहचान प्रमाण (स्व प्रमाणित प्रति) कोई भी एक
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पैन कार्ड
- कार्यालय का पहचान पत्र
- वोटर आई. डी.
- या अन्य कोई पहचान पत्र की प्रति
- अपलोड की जाने वाली फाइल का साइज़ 700 KB से अधिक नहीं होना चाहिए और केवल JPG/JPEG/PNG/PDF फाइल अपलोड की जा सकती है|
परिवार के सदस्यों (दावेदार) से सम्बंधित दस्तावेज
- सदस्य का फोटो
- पहचान प्रमाण (स्व प्रमाणित प्रति) कोई भी एक-
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पैन कार्ड
- राशन कार्ड
- वोटर आई. डी.
- या अन्य कोई पहचान पत्र की प्रति
- मृतक एवं सदस्य के मध्य संबंधो का पहचान प्रमाण(स्व प्रमाणित प्रति)
- अपलोड की जाने वाली फाइल का साइज़ 700 KB से अधिक नहीं होना चाहिए और केवल JPG/JPEG/PNG/PDF फाइल अपलोड की जा सकती है|
मुख्यमंत्री कोविड-19 विशेष अनुग्रह योजना से सम्बंधित दस्तावेज
- रद्द किया हुआ चेक / पासबुक की प्रति जिसमे बैंक खाते का पूर्ण विवरण उपलब्ध हो |
मुख्यमंत्री कोविड-19 अनुकंपा नियुक्ति योजना से सम्बंधित दस्तावेज
- आवेदक /दावेदार की शेक्षणिक जानकारी अनुसार मार्क शीट की प्रति
- दिवंगत शासकीय सेवक /सेवायुक्त के आश्रित परिवार के सदस्यों द्वारा दावेदार को अनुकंपा नियुक्ति देने हेतु सहमति पत्र
- स्व घोषणा पत्र ( रिक्त प्रति डाउनलोड करने हेतु क्लिक करें )
योजना सम्बंधित दस्तावेज
- मुख्यमंत्री कोविड -19 विशेष अनुग्रह योजना की प्रति डाउनलोड करने हेतु क्लिक करें
- मुख्यमंत्री कोविड -19 अनुकंपा नियुक्ति योजना की प्रति डाउनलोड करने हेतु क्लिक करें
- मुख्यमंत्री कोविड -19 योद्धा कल्याण योजना की प्रति डाउनलोड करने हेतु क्लिक करें