भोपाल. प्रदेश में सत्ता गंवाने के बाद कांग्रेस में नेतृत्व पर सवाल लगातार उठने लगे हैं. इसकी वजह भी स्पष्ट है कि पार्टी हाईकमान ने नेता-प्रतिपक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से साफ तौर पर कह दिया है कि पार्टी के 'एक व्यक्ति-एक पद' सिद्धांत का अनुसरण करते हुए किसी एक पद को स्वत: छोड़ दे. प्रदेश कांग्रेस झंझावात में जूझ रही है और आदिवासी विधायक ने अपनी नई राग को हवा दे दी है.
दिल्ली हाईकमान के मूड को भांपते हुए पूर्व मंत्री एवं युवा आदिवासी विधायक उमंग सिंगार ने एक ट्वीट कर कांग्रेस के राजनैतिक माहौल को गरमा दिया है. सिंगार ने अपने ट्वीट में हिंदी शायरी की दो लाइन का उल्लेख कर नेतृत्व बदलने की मांग कर डाली है. ''इमारत वही टिकती है, जिनकी नींव पक्की है..
अपने-अपने गांव के वरिष्ठजनो के मार्गदर्शन में प्रदेश के युवा अपने गांव के विकास की नींव रखे।
— Umang Singhar (@UmangSinghar) December 11, 2021
पंचायत चुनाव मे .....उमंग सिघांर@INCMP @IYCMadhya pic.twitter.com/Fi46RzSfv9
युवा नेतृत्व के हाथ में देश की तरक्की है..'' विधायक ने पंचायत चुनाव के मद्देनजर यह ट्वीट किया है. अपने ट्वीट में कहा कि अपने अपने गांव के वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन में प्रदेश की युवा अपने गांव के विकास की नींव रखें. हालांकि उनके ट्वीट के मायने राजनीतिक गलियारों में कांग्रेसी नेतृत्व परिवर्तन की मांग से जोड़कर देख रहे हैं. दिलचस्प पहलू यह है कि जिस शायरी की उमंग सिंगार ने अपने ट्वीट में प्रयोग किया है उसकी अगली दो लाइन भी बड़ी महत्वपूर्ण है. जिसका उल्लेख किया जाना समाचीन होगा. उनके ट्वीट में शायर की अगली दो लाइन है जिनकी उम्र आराम की है उनको आराम दीजिए...
गांव को इस बार नई सोच नया आयाम दीजिए..
बदल कर रख दे जो पंचायत की हर तस्वीर..
ऐसे युवा के हाथ पंचायत की कमान दीजिए..
एक साल पहले भी उठी थी नेतृत्व परिवर्तन की मांग
12 नवम्बर 20 को कांग्रेस नेता और एआईसीसी के सदस्य हरपाल ठाकुर ने नेतृत्व परिवर्तन को लेकर लेकर सवाल खड़ा किया था. तब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया था. जिसमें हरपाल ठाकुर कह रहे हैं कि एमपी में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी बड़े नेता लें. हरपाल ठाकुर ने उदाहरण देते हुए कहा है कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी ने भी स्वेच्छा से पद छोड़ दिया था. ऐसे में कमलनाथ और दिग्विजय को यह पहल करनी चाहिए. हरपाल ठाकुर ने यह मांग किया था कि इन नेताओं की जगह युवाओं को मौका मिलना चाहिए. प्रदेश कांग्रेस में कई युवा नेता हैं, जिन्हें अब नेतृत्व करनी चाहिए. अगर ऐसा ही हाल रहा तो पार्टी और रसातल में जाएगी. ठाकुर ने युवा नेताओं के नाम भी गिनाए हैं. हरपाल ठाकुर ने कहा कि जीतू पटवारी, उमंग सिंघार, जयवर्धन सिंह, मीनाक्षी नटराजन और कमलेश्वर पटेल जैसे युवा नेता हैं. इनके हाथ में पार्टी की कमान सौंप देनी चाहिए.