आप सर्दी के मौसम में तुलसी आपको कई स्वास्थ्य लाभ दे सकती है। तुलसी का पानी पीने के कई फायदे.. 

तुलसी का पानी पीने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। इसके नियमित सेवन से सर्दी-खांसी ही नहीं, पाचन संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं।

जानिए क्यों है सेहत के लिए खास तुलसी का पानी..

जाने-माने आयुर्वेद चिकित्सक का कहना है कि रोजाना तुलसी के पत्तों का सेवन शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है। इसके साथ ही तुलसी शरीर के तापमान को भी नियंत्रित करती है। तुलसी के पत्तों का सेवन वजन घटाने में भी मदद करता है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल को नहीं बढ़ने देता हैं।

सर्दी में फायदेमंद है तुलसी - स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि हल्दी और तुलसी का काढ़ा न सिर्फ इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है, बल्कि सर्दी-जुकाम और गले की खराश की समस्या को भी दूर करने में मदद करता है. अगर आपको पेट से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या है तो तुलसी का पानी पीने से आप इससे निजात पा सकते हैं।

1. एसिडिटी हो तो रोजाना 2 से 3 तुलसी के पत्ते चबाएं.

2. नारियल पानी में तुलसी के पत्ते और नींबू का रस मिलाकर पिएं।

3. चाय या उबले हुए खाने में तुलसी मिलाकर खाने से पाचन में मदद मिलती है

खाली पेट तुलसी का पानी पीने के कई फायदे..

A. वायरल इंफेक्शन से काफी हद तक बचा जा सकता है।

B. तुलसी का पानी पीने से सर्दी और गले की खराश से राहत मिलेगी।

C. शुगर लेवल कंट्रोल में।

D. टॉक्सिन्स निकल जाएंगे।

E. शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।

F. पाचन संबंधी समस्याओं से बचा जाता है।

G. कब्ज और लूज मोशन की समस्या को दूर करता है।