इंदौर के इंडेक्स कॉलेज की छात्रा के साथ उसके दोस्त ने दुष्कर्म किया। आरोपी उसे घुमाने के बहाने दिल्ली और फिर तिरुपति ले गया। 15 दिनों तक अलग-अलग होटलों में ठहरा। टीआई महेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि 21 वर्षीय पीड़िता द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। उनके दोस्त राहुल पुत्र राजेश चौहान (रायसेन) तीन दिसंबर को कार से पीड़िता से मिलने इंदौर आया था।

वह उसे एक कार में दिल्ली ले गया। वहां उसने एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे अगले दिन फ्लाइट से तिरुपति बालाजी ले गया। वहां के होटल में पीड़िता के साथ दुष्कर्म भी किया गया। बाद में लड़की को ट्रेन से ग्वालियर लाया।

लड़की के परिवार ने उससे संपर्क किया। इसके बाद वह ट्रेन से भोपाल पहुंचे। लड़की ने परिवार को बताया कि राहुल उसे अपने साथ जबरदस्ती ले गया और दुष्कर्म किया। हॉस्टल वालों ने लापता छात्रा के परिजनों को सूचना दी। परिजन छात्रा को भोपाल लेने आए और वहां जीआरपी थाने में मामला दर्ज कराया। 

जांच में पता चला कि राहुल रायसेन में रहने वाली पीड़िता छात्रा से पांच साल से परिचित था। वह अक्सर छात्रा से मिलने इंदौर आता रहता था। 3 दिसंबर को उसने लड़की से मिलने बुलाया। और जब छात्रा एक हफ्ते छात्रावास नही पहुंची तब परिवार के लोगों ने उससे संपर्क किया। छात्रा के मुताबिक वह ग्वालियर से राहुल के चंगुल से भागकर भोपाल पहुंच गई.