प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासी गौरव दिवस कार्यक्रम में जय जौहर मध्य प्रदेश, राम-राम, सेवा जौहर, मोर सागा जनजाति भाइयों और बहनों के साथ अपने भाषण की शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि, मैं आज यहां मध्यप्रदेश के जनजातीय समाज का आभार भी व्यक्त करता हूं। बीते अनेक वर्षों में निरंतर हमें आपका स्नेह, विश्वास मिला है। यह स्नेह हर पल और मजबूत होता जा रहा है। आपका यही प्यार हमें आपकी सेवा के लिए दिन रात एक करने के लिए प्रेरणा देता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत आज अपना पहला जनजातीय गौरव दिवस मना रहा है। आजादी के बाद देश में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर पूरे देश के जनजातीय समाज की कला, संस्कृति, स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को गौरव के साथ याद किया जा रहा है उन्हें सम्मान दिया जा रहा है।