मध्यप्रदेश के इंदौर शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण के साथ सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में देशभर में प्रथम स्थान मिला। इंदौर शहर को गारबेज फ्री शहर में फाइव स्टार रेटिंग भी मिली।
मध्यप्रदेश के इंदौर शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण के साथ सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में देशभर में प्रथम स्थान मिला। इंदौर शहर को गारबेज फ्री शहर में फाइव स्टार रेटिंग भी मिली।@bhupendrasingho@CommissionerUAD @projsindore #SwachhAmritMahotsav#SwachhataKaTaaj#JeetegaMP pic.twitter.com/Y261weAboJ
— Urban Administration & Development Department, MP (@mpurbandeptt) November 20, 2021
राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने मध्यप्रदेश के शहर इंदौर को सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में प्रथम पुरस्कार प्रदान किया। नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री OPS BHADAURIA ने पुरस्कार ग्रहण किया।
आदरणीय पीएम श्री @narendramodi जी की प्रेरणा से स्वच्छता पथ पर चल पड़े पूरे देश की तस्वीर बदल रही है।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) November 20, 2021
मेरे प्यारे इंदौरवासियों ने तो कमाल कर दिया। #SafaimitraSurakshaChallenge में इस शहर ने शीर्ष स्थान प्राप्त कर हम सभी को गौरवान्वित किया।
आप सभी को बहुत बधाई, सभी को प्रणाम। pic.twitter.com/R54mfxBmze
यशस्वी प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में देश में स्वच्छता सिर्फ अभियान या कार्यक्रम ही नहीं, बल्कि जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। प्रदेश को 31 पुरस्कार प्राप्त होने पर मैं प्रधानमंत्री जी का मध्यप्रदेश की 8.50 करोड़ जनता की तरफ से आभार प्रकट करता हूं।
SHIVRAJ SINGH CHOUHAN
अरे वाह भिया, छा गया अपना इंदौर फिर से इंदौर अद्भुत है,गजब है। धन्य है इंदौर की जनता,इंदौर की जनता को मेरा प्रणाम, जिन्होंने इंदौर को लगातार 5वीं बार स्वच्छता में शीर्ष पर बनाए रखा। बधाई जनप्रतिनिधियों को,सांसद,विधायक, प्रशासन,स्वच्छता कर्मियों, स्वयंसेवी संगठनों को। बधाई इंदौर..
SHIVRAJ SINGH CHOUHAN CM MP
प्रदेश के शहरी विकास मंत्री श्री @bhupendrasingho जी को बहुत-बहुत बधाई। मेरा मन आनंद से भरा है, ये इंदौर है जो निरंतर स्वच्छता के विभिन्न मानकों पर नंबर वन आ रहा है। ये इंदौर की जनता की इच्छाशक्ति का परिणाम है, जो अपने शहर को अपने घरों की तरह स्वच्छ रखने का संकल्प लिए हुए है। pic.twitter.com/U8Ho94xc55
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) November 20, 2021
...............
भारत सरकार, नई दिल्ली के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने आज देश में हुए इस वर्ष के स्वच्छता सर्वे के परिणाम घोषित कर दिए है। स्वच्छ अमृत महोत्सव 2021 का कार्यक्रम माननीय भारत के राष्ट्रपति जी की उपस्थिति में आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में इन्दौर को पुनः पांचवी बार देश के सबसे स्वच्छ शहर होने की घोषणा की गई है। भारत के राष्ट्रपति जी द्वारा आज इन्दौर नगर निगम को देश का सबसे स्वच्छ शहर होने का पुरस्कार दिया गया है। इन्दौर शहर के नागरीकों की ओर से ये पुरस्कार नगरीय प्रशासन मंत्री श्री भुपेन्द्र सिंह, इन्दौर के सांसद श्री शंकर लालवानी, आयुक्त नगर निगम सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा प्राप्त किया गया तथा पुरस्कार लेते समय संभागायुक्त इन्दौर श्री पवन शर्मा एवं कलेक्टर इन्दौर श्री मनीष सिंह भी उपस्थित थे। इसी प्रकार नगर निगम इन्दौर द्वारा एक और उपलब्धि हांसिल करते हुए सम्पूर्ण देश में सफाईमित्र सुरक्षा चैलेंज में भी देश के प्रथम शहर होने का पुरस्कार प्राप्त किया। यह पुरस्कार भी भारत के माननीय राष्ट्रपति द्वारा इन्दौर नगर निगम को प्रदान किया गया।
इन्दौर शहर को देश के सबसे स्वच्छ शहर होने का गौरव प्रथम बार वर्ष 2017 में प्राप्त हुआ था, वर्ष 2016, 2017 एवं 2018 में इन्दौर नगर निगम द्वारा इन्दौर शहर के नागरीकों के सहयोग से घर-घर कचरा कलेक्शन गीला-सूखे कचरे का पृथ्थकीकरण, सैनिटेशन के तहत टॉयलेट एवं यूरिनल का निर्माण तथा गीले-सूखे कचरे के शत-प्रतिशत प्रोसेसिंग सुनिश्चित की गई थी। इन्दौर के जन प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, रहवासी एवं बाजार एसोसिएशन, अन्य नागरीकों, मीडिया साथियों एवं नगर निगम इन्दौर के सफाई कर्मियों तथा अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों के सहयोग से वृहद जागरूकता अभियान इन्ही उक्त 3 वर्षो में चलाया गया था।
इन वर्षो में ही घर-घर से कचरा कलेक्शन एवं परिवहन को लेकर विभिन्न अधोसंरचनाएं एवं प्रक्रियाएं स्थापित की गई ताकि शहर में स्वच्छता की आदत स्थाई रूप ले सके। वर्ष 2018 एवं 2019 में इन्दौर नगर निगम द्वारा देवगुराडि़या स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड के पुराने पडे लेगेसी वेस्ट के बायो रेमेडाइजेशन पर कार्य किया जिससे देवगुराडि़या ट्रेचिंग वर्तमान में पूर्ण रूप से स्वच्छ क्षेत्र के रूप में जाना जाने लगा है। वर्ष 2020-21 में केन्द्र सरकार के स्वच्छता मापदण्डों के तहत इन्दौर नगर निगम द्वारा शहर को वाटर प्लस के रूप में प्रथम शहर का खिताब प्राप्त करने के क्षेत्र में वृहद कार्य किया गया। इन्दौर शहर वाटर प्लस के रूप में घोषित हो जाने से इसका सीधा लाभ शहरवासियों के स्वास्थ्य पर पड़ा है, क्योंकि सीवरेज का गंदा पानी का भूजल पर मिलना जहां एक और रूका है, वहीं दूसरी ओर घरों का एवं संस्थानों का प्रदूषित गंदा पानी भी भू-तल पर स्थित नदी-नालों एवं तालाबों में मिलना बंद हुआ है। नगर निगम, इन्दौर द्वारा विकसित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांटस के माध्यम से अब नदी में केवल इन प्लांटस में उपचारित जल ही जा रहा है।
वर्ष 2020-21 तक में नगर निगम, इन्दौर द्वारा एक और उपलब्धि के तहत 6 जीरो वेस्ट वार्ड भी घोषित हुए है तथा यह कार्य निरंतर जारी है। इन्दौर नगर निगम द्वारा शहर की गंदी पड़ी बैकलेन्स में भी क्षेत्रिय नागरिकों के सहयोग से उसे साफ-सूथरा एवं सूंदर बनाया गया है। शहर में विभिन्न बस्तियों, चौराहों, फुटपाथों आदि पर भी वृहद सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य स्वच्छता के तहत किए गए।
सफाईमित्र सुरक्षा चैलेंज के अन्तर्गत नगर पालिक निगम, इन्दौर द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण एवं सफाईमित्र सुरक्षा चैलेंज के समस्त मापदंडों के अनुरूप मेनहोल से मशीन होल का शत-प्रतिशत पालन किया गया एवं सफाईमित्रों को 'स्वच्छता उद्यमी योजना (SUY)' अन्तर्गत लोन उपलब्ध कराने, वर्दी, सुरक्षा गियर, किट ड्रेस, मास्क, ग्लब्स इत्यादि उपलब्ध कराए जा रहे है, साथ ही असंगठित सफाईमित्रों को चिन्हित कर रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।
सफाईमित्र मित्र सुरक्षा चैलेंज का ख़िताब भारत के महामहिम राष्ट्रपतिजी ने राज्य मंत्री श्री ओपीएस भदौरिया, प्रमुख सचिव, नगरीय नगरिय प्रशासन एवं विकास विभाग, श्री मनीष सिंह, आयुक्त नगरीय प्रशासन श्री निकुंज श्रीवास्वत, संभागायुक्त इन्दौर श्री पवन शर्मा, निगमायुक्त सुश्री प्रतिभा पाल, अपर आयुक्त नगर निगम श्री संदीप सोनी को दिया।