इस संबंध में रविवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में वनमंत्री शाह ने बताया कि 22 दिसंबर को अंतरराष्‍ट्रीय वन मेले का शुभारंभ मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे और समापन 26 दिसंबर को राज्‍यपाल मंगुभाई पटेल करेंगे। इस बीच सांस्‍कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। 

इस दौरान मध्‍यप्रदेश राज्य लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक पुष्कर सिंह ने बताया कि वन मेले का आयोजन प्रदेश से राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक विस्तार लघु वनोपजों के वैभव को दर्शाता है। वन मेले में शुद्ध जड़ी-बूटियां मिल जाती हैं, इसलिए लोगों को वन मेले का इंतजार रहता है। दो साल से आयोजन नहीं हो पा रहा था। इस बार कोरोना की गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करते हुए मेले का आयोजन किया जाएगा।