जम्मू-कश्मीर में एक सड़क हादसे में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई है। ठथरी से डोडा जा रही एक मिनी बस के खड्ड में गिर जाने से आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. एडिशनल एसपी डोडा ने बताया कि राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के डोडा में थाथारी के पास एक सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। घायलों को जीएमसी डोडा ले जाया गया है और आगे की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सड़क हादसे में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पीएमएनआरएफ के तहत मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।