कोरोना में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बंद की थी जनरल टिकट की बिक्री..
भोपाल: राज्यरानी स्पेशल एक्सप्रेस, दो इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत पांच जोड़ी ट्रेनों में आज सोमवार सुबह से जनरल टिकट पर यात्रा शुरू हो गई है। इसका फायदा हजारों यात्रियों को होगा। इन ट्रेनों के एसी व स्लीपर श्रेणी में सफर करने के लिए पूर्व की तरह बुकिंग करानी होगी। अभी इनमें मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) मान्य नहीं किए गए हैं।
अप-डाउनर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अरुण अवस्थी ने इन ट्रेनों में एमएसटी सुविधा नहीं देने पर नाराजगी जताई है। रेल प्रशासन से मांग की है कि एमएसटी पर यात्रा करने की अनुमति दी जाए। सभी ट्रेनों में पूर्व की तरह जनरल टिकट शुरू किए जाएं। सुविधा नहीं देने पर भोपाल से अन्य जिलों में पद यात्रा निकालकर रेलवे का विरोध करने की चेतावनी दी है।
इन ट्रेनों में जनरल टिकट मान्य:
● ट्रेन 01161/01162 भोपाल-दमोह-भोपाल राज्यरानी एक्सप्रेस स्पेशल में दो सामान्य श्रेणी, दो एसएलआरडी (डी-10 एवं डी-11 तथा डीएल-1 एवं डीएल-2) अनारक्षित कोच निर्धारित किए हैं।
● ट्रेन 01271/01272 इटारसी-भोपाल-इटारसी (वाया जबलपुर कटनी मुड़वारा-बीना) स्पेशल में चार सामान्य श्रेणी (डी-6, डी-7, डी-8, डी-9), दो एसएलआरडी (डीएल-1 एवं डीएल-2) अनारक्षित कोच निर्धारित किए हैं।
● ट्रेन 01117 इटारसी-प्रयागराज छिवकी स्पेशल में चार सामान्य श्रेणी (डी-6, डी-7, डी-8, डी-9), दो एसएलआरडी (डीएल-1 एवं डीएल-2) अनारक्षित कोच निर्धारित किए हैं।
● ट्रेन 04197 भोपाल-ग्वालियर स्पेशल में चार सामान्य श्रेणी (डी-6, डी-7, डी-8, डी-9), दो एसएलआरडी (डीएल-1 एवं डीएल-2) अनारक्षित कोच निर्धारित किए हैं।
● ट्रेन 02051/02052 अधारताल हबीबगंज-अधारताल इंटरसिटी स्पेशल में दो सामान्य श्रेणी (डी-5 एवं डी 6), एक एसएलआर, एक एसएलआरडी (डीएल-1 एवं डीएल-2) अनारक्षित श्रेणी कोच निर्धारित किए हैं।