सलमान खुर्शीद की ताजा किताब 'सनराइज ओवर अयोध्या' को लेकर देशभर में विवाद जारी है। किताब के विमोचन के बाद से एक तरफ बीजेपी उन पर लगातार हमले कर रही है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस में दो धड़े हैं, जिनमें से एक सलमान खुर्शीद के खिलाफ है। मध्य प्रदेश में भी उनके खिलाफ बयानबाजी चल रही है। राज्य के गृह मंत्री ने किताब पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। अब बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने एक विडियो ट्वीट किया है जिससे सलमान खुर्शीद की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
कैलाश विजयवर्गीय ने कुछ देर पहले ट्वीट किया, जिसकी शुरुआत उन्होंने 'शर्मनाक' लिखकर की। उन्होंने आगे लिखा कि सोशल मीडिया से ये वीडियो मिला है। इसमें कांग्रेस इंडिया नेता सलमान खुर्शीद ''टुकड़ा-टुकड़ा गैंग' वाले देशविरोधी नारे लगाकर नादान बच्चों में राष्ट्रविरोधी संस्कार सिखा रहे है। आगे जाकर यही संस्कार राष्ट्र के लिए खतरा बनते है! क्या कांग्रेस का यह वास्तविक चेहरा है?
शर्मनाक !!!
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) November 16, 2021
सोशल मीडिया से ये वीडियो मिला है। इसमें @INCIndia नेता @salman7khurshid 'टुकड़ा-टुकड़ा गैंग' वाले देशविरोधी नारे लगाकर नादान बच्चों में राष्ट्रविरोधी संस्कार सिखा रहे है। आगे जाकर यही संस्कार राष्ट्र के लिए खतरा बनते है!
क्या कांग्रेस का यह वास्तविक चेहरा है? pic.twitter.com/KZNWL0Poh9
दरअसल कैलाश विजयवर्गीय ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सलमान खुर्शीद नजर आ रहे हैं. साथ में और भी कई लोग खड़े हैं, जिनमें से एक की गोद में एक छोटा सा बच्चा है, जो 'हमें आजादी चाहिए' के नारे लगा रहा है। सलमान खुर्शीद और अन्य को भी बच्चे के पीछे नारे लगाते देखा गया।
किताब पर विवाद
बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की किताब 'सनराइज ओवर अयोध्या' को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इसमें उन्होंने हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी संगठनों बोको हराम और आईएसआईएस से की। उन्होंने हिंदुत्व प्रभावित कांग्रेस नेताओं की भी आलोचना की। खुर्शीद किताब में लिखते हैं कि हिंदुत्व सनातन और संतों के प्राचीन हिंदू धर्म को अलग कर रहा है, जो हर तरह से आतंकवादी संगठन आईएसआईएस और बोको हराम जैसे इस्लामी संगठन के समान है। लॉन्च होने के बाद से ही इस किताब का लगातार विरोध हो रहा है। यहां तक कि खुद कांग्रेसी भी उनके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। कई राज्यों में किताबों पर प्रतिबंध की घोषणा की जा चुकी है।