बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत पद्मश्री पुरस्कार पाकर खुश हैं। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने ट्रोलर्स के बारे में भी बखूबी बात की है। उन्होंने फैन्स का शुक्रिया भी अदा किया। लेकिन अब कंगना एक प्राइवेट न्यूज़ चैनल को दिए इंटरव्यू में अपने बयान को लेकर ट्रोल हो रही हैं। कांग्रेस नेताओं ने भी कंगना पर निशाना साधा है। तो वहीं वरुण गांधी ने भी कंगना के इस बयान पर आपत्ति जताई है।
 

 

टाइम्स नाउ को दिए एक इंटरव्यू के दौरान कंगना ने एक और विवादित बयान दिया है। कंगना ने कहा, "हमें जो आजादी मिली वह भीख मांग रही थी। देश को असली आजादी 2014 के बाद मिली है।" उसके बाद वरुण गांधी ने कंगना के इस बयान पर आपत्ति जताई है।

वरुण गांधी ने जताई आपत्ति :

वरुण गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, कभी महात्मा गांधी जी के त्याग और तपस्या का अपमान, कभी उनके हत्यारे का सम्मान, और अब शहीद मंगल पाण्डेय से लेकर रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और लाखों स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों का तिरस्कार।  इस सोच को मैं पागलपन कहूँ या फिर देशद्रोह ?

वर्षा गायकवाड़ ने भी जताई आपत्ति :

वर्षा गायकवाड़ ने कंगना रनौत के बयान पर आपत्ति जताते हुए लिखा, इतिहास एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है और सभी छात्रों और युवाओं को इसका अच्छी तरह से अध्ययन करना चाहिए। इतिहास के ज्ञान की कमी के कारण नीचे दी गई शर्मनाक गलतियाँ और गलतफहमियाँ हो सकती हैं।