नई दिल्ली: कन्नूर से बेंगलुरु जा रही कन्नूर-बेंगलुरु एक्सप्रेस शुक्रवार करीब 3:50 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एक्सप्रेस के 7 डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए, जिससे लोग चिल्लाने लगे। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

दक्षिण-पश्चिम रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना बेंगलुरू मंडल के तोपपुरू और सिवाड़ी के बीच हुई। अचानक कुछ पत्थर आए और पटरी पर गिर पड़े जिससे 7 डिब्बे पटरी से उतर गए। अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना के समय ट्रेन में 2,348 यात्री सवार थे लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।