लोकसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से चल रही है. नतीजों को लेकर प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ-साथ आम जनता में भी उत्सुकता देखी जा रही है.
खंडवा, मंधाता और पंधाना विधानसभा मतों की गिनती खंडवा के नवीन आदर्श महाविद्यालय में हो रही है, जबकि अन्य विधानसभा मतों की गिनती देवास, बुरहानपुर, खरगोन में हो रही है.
लोकसभा उपचुनाव में मतगणना के लिए मतगणना स्थल पर प्रत्येक विधानसभा के 14 टेबल लगाए गए हैं, इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा के लिए माइक्रो ऑब्जर्वर की एक टेबल भी लगाई गई है.
ये माइक्रो ऑब्जर्वर हर राउंड में दो अलग-अलग मशीनों की जांच कर रहे हैं। शुरुआती मुकाबले में बीजेपी उम्मीदवार ज्ञानेश्वर पाटिल कांग्रेस उम्मीदवार राजनारायण सिंह से आगे चल रहे हैं.