खाने से पहले पानी पिएं:
यदि आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आपको पर्याप्त पानी भी पीना होगा ताकि शरीर की सभी क्रियाएं सुचारू रूप से हो सके। इसी तरह यदि आप खाने से पहले एक गिलास पानी पिएंगे तो आप ओवरइटिंग की आदत से बच जाएंगे। इससे मोटापा जैसी बीमारियों को कंट्रोल किया जा सकता है।
इसलिए पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए खाने से पहले तो पानी पिएं लेकिन खाने के तुरंत बाद पानी पीने के बजाय आधा-एक घंटे बाद ही पानी पीएं।
अच्छी तरह से चबाकर खाएं:
यदि आप भोजन को ठीक तरह से चबाकर खाएंगे तो मुंह में पैदा होने वाली लार भोजन के टुकड़ों को तोड़कर पाचन क्रिया को आसान बनाती है। साथ ही अच्छी तरह से चबाकर खाने से दिमाग को भी पेट भरा होने का संकेत मिलता है, जिससे आप ओवर इटिंग की आदत से बच जाएंगे।
इसके अलावा इस तरह भोजन करने से आप देर तक खाने का स्वाद भी ले सकेंगे। इसलिए भोजन की हर एक बाइट को कम से कम 20 बार तो अवश्य रूप से चबाना चाहिए।
प्लेट में शामिल करें सभी चीजें हम आजकल जिस तरह का फूड ले रहे हैं, उसमें हेल्दी चीजों की जगह कम होती जा रही है। यही वजह है कि हमें पूरा पोषण नहीं मिलता है और कुपोषण के शिकार होते जा रहे हैं।
इस संबंध में हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि प्लेट का आधा हिस्सा वेजिटेबल से भरा होना चाहिए ताकि शरीर को अच्छी मात्रा में फाइबर मिल सके। इसके बाद प्लेट के बाकी बचे हिस्से में प्रोटीन, स्टार्च और कार्बोहाइड्रेट को जगह दी जानी चाहिए।
लंबी सीटिंग के बाद वॉक करें:
लगातार कई-कई घंटों की सिटिंग न केवल शरीर के लिए नुकसानदायक है, बल्कि हार्ट के लिए भी अच्छी आदत नहीं हैं। इसलिए फिजिकल एक्टिविटी शरीर के लिए बहुत ही जरूरी है।
आपको हर एक घंटे के बाद 5 मिनट तक वॉक करना चाहिए। माना आपकी 8 घंटे की सिटिंग जॉब है तो आप इन 8 घंटों में 40 मिनट की बॉक जरूर करें।