Lakhimpur: सुप्रीम कोर्ट ने यूपी के लखीमपुर खीरी में किसान आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के मामले की जांच कर रही एसआईटी (विशेष जांच दल) में बदलाव किया है. इसके अलावा पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश राकेश कुमार जैन को अब जांच की निगरानी के लिए चुना गया है.
इससे पहले शीर्ष अदालत ने राज्य सरकार को मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित करने का निर्देश दिया था. अदालत ने आज विशेष टीम में तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भी नियुक्त किया. पिछली सुनवाई के दौरान यूपी सरकार ने भी राज्य के बाहर से एक पूर्व जज को नियुक्त करने पर सहमति जताई थी. हिंसा में किसान और भाजपा कार्यकर्ता मारे गए थे. केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे पर भी किसानों को जीप के नीचे कुचलने का आरोप लगाया गया था.