लखीमपुर हिंसा की फॉरेंसिक लैब की जांच में फायरिंग की पुष्टि हुई है। फॉरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक घटना के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा और उनके करीबी अंकित दास की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चलाई गई थी।
 
हिंसा के दौरान किसानों को जीप के नीचे कुचल दिया गया और साथ ही किसानों का आरोप है कि फायरिंग बीजेपी नेता आशीष मिश्रा ने की है। जांच के लिए लखीमपुर पुलिस ने अंकित दास की पिस्टल और आशीष मिश्रा की रिवॉल्वर को जब्त कर उसकी फॉरेंसिक रिपोर्ट मांगी है, लेकिन अभी यह पूरा मामला स्पष्ट नहीं हुआ है।
 
फिलहाल जेल में बंद आशीष मिश्रा और उनके साथी अंकित दास की दिक्कत इस रिपोर्ट से और बढ़ सकती है। हाल ही में लखीमपुर में किसानों की एक रैली के दौरान हिंसा भड़क उठी थी जिसमें किसानों कों जीप के नीचे कुचले जाने से चार किसानों और एक पत्रकार की मौके पर ही मौत हो गई थी, जिसके बाद किसानों ने तीन अन्य लोगों की हत्या कर दी थी। आरोप है कि आशीष मिश्रा की मौजूदगी में किसानों को जीप से कुचल गया।