मनकदेही खुर्द छिंदवाड़ा शहर से सिर्फ 15 किमी दूर स्थित एक गांव है। जहां रसल वाइपर सांप के काटे जाने से एक युवक की जान चली गई।
युवक पेशेवर सर्प मित्र की तरह सांप के साथ खेल रहा था तभी सांप ने काट लिया और युवक की हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में चश्मदीदों ने 108 एंबुलेंस की मदद से युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे नागपुर रेफर कर दिया गया। नागपुर पहुंचने से पहले रास्ते में ही युवक की मौत हो गई।
एक चश्मदीद ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया है और वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि कैसे युवक सांप के साथ खेल रहा था।
हमारे सभी दर्शकों के लिए यह समाचार देखना भी महत्वपूर्ण है क्योंकि मानसिक रूप से परिपक्व प्रजातियों को हमेशा यह ध्यान रखना चाहिए कि प्रकृति द्वारा बनाए गए इन वन्य जीवों के साथ अनावश्यक रूप से छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए, अन्यथा ऐसी अकथनीय घटनाएं होती रहेंगी।