पूरे देश में कोरोना संक्रमण तेज़ी से फ़ैल रहा है। अब सुर कोकिला लता मंगेशकर भी कोरोना से संक्रमित हों गई हैं। उन्हें इलाज के लिए मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हल्के संक्रमण के साथ उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। उनका फिलहाल मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा है। लता मंगेशकर वर्तमान में 92 वर्ष की हैं, लता मंगेशकर की उम्र को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती करने का निर्णय लिया गया हैं।

लता मंगेशकर की भतीजी सृष्टि ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फैंस के लिए राहत की बात यह है कि लता मंगेशकर में कोरोना के लक्षण कम देखे गए हैं। लेकिन फिर भी उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। परिवार के साथ-साथ उनके फैन्स भी जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

कई पुरस्कारों से नवाजा गया :

28 सितंबर, 1929 को जन्मीं लता मंगेशकर देश-विदेश में लोकप्रिय हैं। लता मंगेशकर ने संगीत की दुनिया और भारतीय फिल्म उद्योग में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। लता मंगेशकर को उनके योगदान के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। लता मंगेशकर को भारत रत्न, दादा साहब फाल्के पुरस्कार और कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। लता मंगेशकर ने 1948 से 1974 के बीच लगभग 25,000 गाने गाए हैं।