भोपाल। कोरोना  संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आपदा प्रबंधन समूह के सदस्यों के साथ बैठककी.  उन्होंने कहा कि तीसरी लहर में अब तक देखे गए रुझान से केसेस और बढ़ेंगे। हालांकि, यह संतोष की बात है कि संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत कम पड़ रही है, इसलिए सभी कलेक्टर होम आइसोलेशन पर ज्यादा ध्यान दें। राज्य में साप्ताहिक कोरोना संक्रमण दर छह फीसदी तक पहुंच गई है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए 15 से 31 जनवरी तक कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल बंद रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 3.3 प्रतिशत ही एडमिट हैं,चिंता नहीं करना लेकिन असावधान नहीं होना है, सजग रहें। सावधानी से ही हम सब इसे रोक सकेंगे। #MPFightsCorona

बैठक में अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान ने कहा कि तीसरी लहर में कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि की दर दूसरी लहर की तुलना में तीन गुना अधिक है. देश में गुरुवार को दो लाख 64 हजार और मध्य प्रदेश में आज चार हजार 755 मामले हैं. साप्ताहिक औसत दर छह गुना बढ़ गई है। सक्रिय मामलों की संख्या 21 हजार 394 पहुंच गई है। अब प्रतिदिन 80 हजार तक की जांच हो रही है।

मुख्यमंत्री ने पूछा कि व्यक्ति के पॉजिटिव आने पर क्या कार्यवाही की जाती है? संबंधित अधिकारी ने बताया कि सूची आते ही तत्काल शत-प्रतिशत पॉजिटिव लोगों को मेडिकल किट प्रदान की जाती है, समझाइश का पैंफलेट भी देते हैं। फोन से संपर्क रखते हैं।

कुछ जिलों में संक्रमण दर दस प्रतिशत से अधिक है। 96.07 संक्रमित मरीजों का घर पर इलाज चल रहा है। केवल 3.3 प्रतिशत रोगियों को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता होती है। हालांकि केंद्र सरकार ने कहा है कि स्थिति कभी भी बदल सकती है। 236 लोग आईसीयू में हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सक्रिय मामलों की संख्या भी बढ़ेगी। लोगों  को सतर्क और सावधान रहना चाहिए। होम आइसोलेशन में रहने वाले संक्रमित लोगों की निगरानी की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए।

भोपाल में कोरोना की भयानक रफ्तार, 24 घंटे में मिले 1008 मरीज, नवोदय स्कूल में 73 बच्चे संक्रमित, स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टी पर रोक

इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि 101 मरीज अस्पताल में हैं। भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बताया कि जिले में तीन हजार 852 मरीज होम आइसोलेशन में हैं. उनसे रोजाना कमांड सेंटर से बात होती है। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को निर्देश दिया कि गलत पता या मोबाइल नंबर लिखने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए, क्योंकि वे संक्रमण फैलाने वाले बन जाएंगे. मुख्यमंत्री ने ग्वालियर, जबलपुर, सागर और उज्जैन के कलेक्टरों से होम आइसोलेशन की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी मांगी.

इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने सीएम को सुझाव दिया कि अगर सख्ती बढ़ाई जाए तो संक्रमण की दर कम हो सकती है। अगर सख्ती नहीं बढ़ाई गई तो रोजाना का आंकड़ा 10 हजार के करीब पहुंच जाएगा।

मुख्यमंत्री को राज्य में टीकाकरण की स्थिति से अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि टीकाकरण कार्य में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. कोविड से बचाव के लिए वैक्सीन ही एकमात्र मजबूत कवच है।

बैठक में मुख्यमंत्री ने इंदौर में आगे निजी सेंटर्स पर होने वाले टेस्ट की जानकारी लेने के निर्देश देते हुए कहा कि अगर टेस्ट प्राइवेट में होते हैं तो उसे भी रिकॉर्ड में लिया जाए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि टीकाकरण के लिए शत-प्रतिशत लोगों को कवर किया जाए। काम के लिए बाहर जाने वाले लोगों की संख्या की पुष्टि करें। पलायन कर चुके लोगों की सूची बनाएं। टीकाकरण सबसे बड़ी सुरक्षा है। इसकी ग्राम स्तर पर समीक्षा की जानी चाहिए। सभी जनप्रतिनिधियों को इस अभियान से जुड़ना चाहिए। सभी के प्रयासों और सामूहिक सहयोग से अच्छे परिणाम मिलेंगे।

मुख्यमंत्री श्री #ChouhanShivraj ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला, प्रखंड, वार्ड एवं ग्राम स्तरीय आपात प्रबंधन समिति के सदस्यों को संबोधित किया #MPFightsCorona 

मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारियों ने कहा कि कुछ प्रतिबंधों को और बढ़ाया जा सकता है। सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ जमा होने से रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जा सकते हैं।