राजधानी के शाहजहांनाबाद इलाके में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले लड़की की असली पहचान छिपाकर उससे दोस्ती की और उसे प्रेम के जाल में फंसाया। फिर उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

बाद में वह उसे प्रताड़ित करता रहा। एक दिन जब उसकी असली पहचान सामने आई तो उसने लड़की पर धर्म बदलने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर मप्र धार्मिक स्वतंत्रता कानून और दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

आरोपी का असली नाम मुजीब है। उसने अपना नाम मनीष बताकर लड़की से दोस्ती की। आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।