मध्य प्रदेश
एमपी: विधानसभा का 5 दिवसीय शीतकालीन सत्र कल से शुरू होगा, इन मुद्दों पर सदन में होगी चर्चा
विधानसभा का 5 दिवसीय शीतकालीन सत्र सोमवार से
बीजेपी और कांग्रेस विधायकों की बैठक में बनी रणनीति।
भाजपा विधायक दल की बैठक सीएम हाउस में
सीएम शिवराज ने विधायकों को परिवार सहित भोज पर बुलाया।
शीतकालीन सत्र में विपक्ष के सवालों के जवाब देने की रणनीति तैयार
कांग्रेस का आदिवासी, महंगाई जैसे मुद्दों पर रहेगा फोकस
भोपाल, मध्य प्रदेश।
मध्य प्रदेश विधानसभा का 5 दिवसीय शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है. सत्र से ठीक 1 दिन पहले मुख्यमंत्री निवास पर बीजेपी विधायकों की बैठक हुई हालांकि यह बैठक परिवार मिलन समारोह के रूप में एक अलग अंदाज में हुई।
विधायकों से सत्र को लेकर चर्चा के साथ मुख्यमंत्री चौहान ने संक्षिप्त स्वागत भाषण दिया
विधायक और परिजन से भी गीत सुनाने का आग्रह किया
जानकी बैंड जबलपुर में शामिल बेटियों का उल्लेख करते मंत्री श्री चौहान ने कहा कि इन्हें प्रोत्साहित करें।इनके गायन का आनंद लें। उनका हौसला अफजाई भी करें। एक पारिवारिक कार्यक्रम है, हम निरंतर जनता की सेवा में लगे रहते हैं ।जीवन आसान नहीं, देर रात सोते हैं । लोगों की समस्याएं सुलझाते हैं। व्यस्तताएं रहती है, ग्रीष्म काल में पचमढ़ी जैसे स्थान पर एक मिलन कार्यक्रम होगा। परिवार को प्रति सप्ताह एक पूरा दिन नहीं तो आधा दिन ही हो भले। यादगार कार्य करें । काम बहुत अच्छा हो, नाम भी कमाऐं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पांच दिवसीय सत्र में सदन की कुल 5 बैठकें होंगी, जिसमें महत्वपूर्ण सरकारी कानूनी और वित्तीय मामलों को निपटाया जाएगा, 5 दिवसीय शीतकालीन सत्र के दौरान कई मुद्दों को उठाया जाएगा. बैठक कल से शुरू हो रही है।
20 दिसम्बर से शुरू हो रहे विधानसभा के सत्र के मद्देनजर सर्वदलीय बैठक विधानसभा अध्यक्ष श्री @Girish_gautammp की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में नेताप्रतिपक्ष श्री@OfficeOfKNath,गृहएवं संसदीय कार्य मंत्री@drnarottammisra ,श्री@bhadoriabjp ,पूर्वअध्यक्ष श्री @NPPrajapati1,कांग्रेस विधायक दल के सचेतक @DrGovindSLahar,श्री@sajjanvermaINC,श्रीसंजीव सिंह संजू,श्री राजेश कुमार शुक्ल एवं प्रमुखसचिव श्री ए.पी.सिंह मौजूदथे pic.twitter.com/zvPQHnphIj
— MP Vidhan Sabha (@MPVidhanSabha) December 19, 2021
कांग्रेस विधायक दल की रणनीति तैयार करने के लिए नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ के आवास पर कांग्रेस विधायकों की बैठक बुलाई गई।

पांच दिवसीय सत्र में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस राज्य में खाद की कमी, गांवों में अघोषित कटौती, कानून व्यवस्था, आदिवासियों पर अत्याचार, महंगाई और रोजगार जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरेगी.

प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ के आवास पर आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई.
कांग्रेस विधायक दल के मुख्य सचेतक डॉ. गोविंद सिंह और पूर्व मंत्री तरुण भनोट का कहना है कि सरकार किसानों को खाद या बिजली नहीं दे पा रही है. गांवों में अघोषित बिजली कटौती हो रही है। खाद लेने के लिए किसान दुकानों के बाहर लाइन लगाते हैं। सरकार दावा कर रही है कि पर्याप्त मात्रा में खाद है। इसका जवाब सदन में लिया जाएगा।
भाजपा ने देर शाम विधायकों की बैठक बुलाई
उधर, भाजपा ने रविवार शाम को मुख्यमंत्री आवास पर विधायकों की बैठक बुलाई. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधायकों के सदस्यों को अपने परिवार के साथ बैठक में आने का न्योता दिया. बैठक में सदस्यों द्वारा सरकार द्वारा पेश किये जाने वाले विधेयक को लेकर सरकार का पक्ष लेने की कार्ययोजना तैयार की गयी.
*कल 20/12/21 से मध्यप्रदेश विधानसभा*
पढ़ें किस दिन किस विभाग के सवाल उठेंगे
*पहले दिन 20/12/21 को* —किसान, कृषि, खेल, तकनीकी शिक्षा, उद्योग, पंचायत, स्कूल शिक्षा, उद्यानिकी, खाध के स्वालों पर जवाब दिए जाएंगे।
*दूसरे दिन 21/12/21 को* —GAD, वाणिज्यिक कर, वित्त, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी, विमानन, महिला बाल विकास, लोक स्वास्थ्य, योजना सांख्यिकी, लोक स्वास्थ्य व अन्य।
*तीसरे दिन 22/12 को*—वन, परिवहन, राजस्व, जल संसाधन व अन्य
*चौथे दिन 23/12 को* — लोक निर्माण, ऊर्जा, विधि सहित।
*पांचवे दिन 24/12 को* —गृह, जेल, विधि, चिकित्सा शिक्षा, सहकारिता, घुम्मकड़ सहित
अब आपको बताते हैं सोमवार की दैनिक कार्य सूची
Vidhansabha की कार्यसूची में आखिर कौन से मुख्य विषय शामिल किए गए हैं?
मध्यप्रदेश विधान सभा
दिसम्बर, 2021 सत्र
दैनिक कार्य सूची
सोमवार, दिनांक 20 दिसम्बर, 2021 (अग्रहायण 29, 1943 )
समय 11.00 बजे दिन.
उप चुनाव में निर्वाचित निम्नलिखित सदस्य शपथ लेंगे / लेंगी सदस्यों की नामावली में हस्ताक्षर करेंगे / करेंगी और सभा में अपना स्थान ग्रहण करेंगे / करेंगी,
1. शपथ
(1) डॉ. शिशुपाल यादव (निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 45- पृथ्वीपुर)
(2) श्रीमती कल्पना वर्मा (निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 62-रेगांव), तथा
(3) श्रीमती सुलोचना रावत (निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 192-जोबट (अ.ज.)).
2. निधन का उल्लेख.
निम्नलिखित के निधन संबंधी उल्लेख
श्री नानालाल पाटीदार, भूतपूर्व विधान सभा सदस्य,
श्री मूलचंद खंडेलवाल, भूतपूर्व विधान सभा सदस्य, श्री गोदिल प्रसाद अनुरागी, भूतपूर्व विधान सभा सदस्य,
श्री शिव चरण पाठक, भूतपूर्व विधान सभा सदस्य,
श्री चंद्रदर्शन गौड़, भूतपूर्व विधान सभा सदस्य, डॉ. श्रीमती रानी दुबे, भूतपूर्व विधान सभा सदस्य,
श्री ऑस्कर फर्नांडिस, भूतपूर्व केन्द्रीय मंत्री, डॉ. एस. एन. सुब्बाराव प्रख्यात गांधीवादी एवं समाजसेवी, डॉ. एन. पी. मिश्रा, भोपाल के सुप्रसिद्ध चिकित्सक,
भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ जनरल बिपिन रावत सहित शहीद अन्य सैन्य अधिकारी तथा कश्मीर के सोपिया में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद जवान.
3. प्रश्नोत्तर.
पृथकतः वितरित सूची में सम्मिलित प्रश्न पूछे जायेंगे तथा उनके उत्तर दिये जायेंगे.
4. अध्यादेश का पटल पर रखा जाना.
डॉ. नरोत्तम मिश्र, विधि और विधायी कार्य मंत्री भारत के संविधान के अनुच्छेद 213 की अपेक्षानुसार मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज (संशोधन) अध्यादेश 2021 (क्रमांक 14 सन् 2021) पटल पर रखेंगे.
5. पत्रों का पटल पर रखा जाना.
(1) श्री जगदीश देवडा, वित्त मंत्री
(क) भारत के संविधान के अनुच्छेद 151 के खण्ड (2) की अपेक्षानुसार (i) भारत के नियंत्रक-महालेखापरीक्षक का प्रतिवेदन सामान्य एवं सामाजिक क्षेत्र 31 मार्च 2019 को समाप्त वर्ष के
लिए मध्यप्रदेश शासन का वर्ष 2021 का प्रतिवेदन संख्या 1 (ii) भारत के नियंत्रक-महालेखापरीक्षक का राजस्व क्षेत्र पर प्रतिवेदन 31 मार्च, 2019 को समाप्त वर्ष के लिए मध्यप्रदेश:
शासन का वर्ष 2021 का प्रतिवेदन संख्या-2 (iii) भारत के नियंत्रक-महालेखापरीक्षक का आर्थिक क्षेत्र पर प्रतिवेदन 31 मार्च, 2019 को समाप्त वर्ष के लिए मध्यप्रदेश
शासन का वर्ष 2021 प्रतिवेदन संख्या-3. (iv) भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक का प्रतिवेदन सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों पर मार्च, 2019
लिए मध्यप्रदेश शासन का वर्ष 2021 का प्रतिवेदन संख्या-4, को समाप्त वर्ष के
(v) भारत के नियंत्रक-महालेखापरीक्षक का राज्य के वित्त पर लेखापरीक्षा प्रतिवेदन 31 मार्च, 2020 को समाप्त हुए वर्ष के लिए मध्यप्रदेश शासन का वर्ष 2021 का प्रतिवेदन संख्या 5, एवं (vi) मध्यप्रदेश सरकार के विनियोग लेखे वर्ष 2019-2020 एवं मध्यप्रदेश सरकार के वित्त लेखे (खण्ड-1 एवं II) वर्ष 2019
2020 तथा
(ख) कंपनी अधिनियम, 2013 (क्रमांक 18 सन् 2013) की धारा 395 की उपधारा (1) (ख) की अपेक्षानुसार दि प्रोविडेंट इन्वेस्टमेंट कंपनी लिमिटेड का 88 वां एवं 89 वां प्रतिवेदन वर्ष 2014-2015 तथा 2015-2016 पटल पर रखेंगे
(2) श्री गोविन्द सिंह राजपूत, राजस्व मंत्रीकी अपेक्षानुसार निम्नलिखित अधिसूचनाएं :
(क) क्रमांक एफ 2-12-2018-सात-7, दिनांक 10 मार्च 2021. एवं (ख) क्रमांक एफ-2-12-2018 सात-था-7(शुद्धिपत्र), दिनांक 29 जून 2021
श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, ऊर्जा मंत्री, कंपनी अधिनियम, 2013 (क्रमांक 18 सन् 2013) की धारा 395
की अपेक्षानुसार
की उपधारा (1) (ख)
(क) ) मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, भोपाल का 18 वां वार्षिक प्रतिवेदन वर्ष 2019-2020. (ख) मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड का अठारहवां वार्षिक प्रतिवेदन वित्तीय वर्ष 2019-2020,
(ग) मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड का 18 वां वार्षिक प्रतिवेदन वर्ष 2019-2020
(घ) शहपुरा थर्मल पॉवर कम्पनी लिमिटेड, जबलपुर का 14 वा वार्षिक प्रतिवेदन वर्ष 2019-2020. (छ) मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड, जबलपुर का 18 वा वार्षिक प्रतिवेदन वित्तीय वर्ष 2019-2020, एवं (च) बाणसागर धर्मल पॉवर कम्पनी लिमिटेड, जबलपुर का 9 वां वार्षिक प्रतिवेदन वर्ष 2019-2020
1973 की धारा 47 की अपेक्षानुसार रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर का
पटल पर रखेंगे.
(4) डॉ. मोहन यादव, उच्च शिक्षा मंत्री (क) मध्यप्रदेश विश्वविद्यालय अधिनियम,
वार्षिक प्रतिवेदन वर्ष 2019-2020 एवं
(ख) अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2011 (क्रमांक 34 सन् 2011) की धारा की अपेक्षानुसार अटल बिहारी बाजपेवी हिंदी विश्वविद्यालय, भोपाल का सप्तम् वार्षिक प्रतिवेदन वर्ष 2018-2019 एवं अष्टम् वार्षिक 44 की उपधारा (2)
प्रतिवेदन वर्ष 2019-2020 पटल पर रखेंगे
(5) श्री इन्दर सिंह परमार, राज्यमंत्री स्कूल शिक्षा
(क) मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम विनियम, 1974 के नियम-48 की अपेक्षानुसार मध्यप्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम का प्रतिवेदन एवं अकेक्षित लेखे वित्तीय वर्ष 2019-2020 एवं वार्षिक
(छ) भारत सरकार की गाईड लाईन के बिन्दु क्रमांक-2 के उप बिन्दु (7) की अपेक्षानुसार समग्र शिक्षा अभियान मध्यप्रदेश वार्षिक प्रतिवेदन एवं अंकेक्षित लेखे वित्तीय वर्ष 2019-2020
पटल पर रखेंगे
6. अगस्त, 2021 सत्र की स्थगित बैठकें दिनांक 11 एवं 12 अगस्त, 2021 की प्रश्नोत्तर सूचियां तथा
प्रश्नों के अपूर्ण उत्तरों के पूर्ण उत्तरों का संकलन खण्ड-8 पटल पर रखा जाना.
7. नियम 267 - क के अधीन अगस्त, 2021 सत्र में पढ़ी गई सूचनाओं तथा उनके उत्तरों का संकलन पटल पर रखा जाना.
8. राज्यपाल की अनुमति प्राप्त विधेयकों की सूचना.
9. नियम 138 (1) के अधीन ध्यान आकर्षण.
(1) श्रीमती कृष्णा गौर, सदस्य, भोपाल नगर निगम क्षेत्र की भूमियों पर भू-राजस्व / लगान पर पंचायत उपकर का आरोपण किए जाने से उत्पन्न स्थिति की ओर पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री का ध्यान आकर्षित करेगी.
(2) डॉ. सतीश सिकरवार, श्री संजीव सिंह "संजू, सदस्य, ग्वालियर एवं चम्बल संभाग सहित अन्य जिलों में बाजरे की खरीदी न होने की ओर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे,
10. अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के कल्याण संबंधी समिति के लिए सदस्यों का निर्वाचन.
सुश्री मीना सिंह माण्डवे, जनजातीय कार्य मंत्री, प्रस्ताव करेंगी - "सभा के सदस्यगण, मध्यप्रदेश विधान सभा के प्रक्रिया तथा कार्य संचालन संबंधी नियमावली के नियम 234 के उपनियम (1) द्वारा अपेक्षित रीति से वर्ष 2021-2022 के लिए अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के कल्याण संबंधी समिति के सदस्य होने के लिए अपने में से ग्यारह सदस्यों के निर्वाचन के लिए (जिनमें क्रमश: चार-चार सदस्य अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के होंगे) अग्रसर हों.".
11. पिछड़े वर्गों के कल्याण संबंधी समिति के लिए सदस्यों का निर्वाचन.
श्री रामखेलावन पटेल, राज्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, प्रस्ताव करेंगे सभा के सदस्यगण, मध्यप्रदेश विधान सभा के प्रक्रिया तथा कार्य संचालन संबंधी नियमावली के नियम 234 द के उपनियम (1) द्वारा अपेक्षित रीति से वर्ष 2021-2022 के लिए पिछड़े वर्गों के कल्याण संबंधी समिति के सदस्य होने के लिए अपने में से ग्यारह सदस्यों के निर्वाचन के लिए (जिनमें आठ सदस्य शासन द्वारा अधिसूचित पिछड़े वर्ग के होंगे) अग्रसर हो.".
12. शासकीय विधि विषयक कार्य.
(1) डॉ. कुँवर विजय शाह, वन मंत्री, मध्यप्रदेश काष्ठ चिरान (विनियमन) संशोधन विधेयक 2021 (क्रमांक 29 सन् 2021) के पुरःस्थापन की अनुमति का प्रस्ताव करेंगे तथा अनुमति प्राप्त होने पर विधेयक पुरःस्थापित करेंगे.
(2) श्री गोविन्द सिंह राजपूत, राजस्व मंत्री, मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता (संशोधन) विधेयक 2021 (क्रमांक 30 सन् 2021 ) के पुर:स्थापन की अनुमति का प्रस्ताव करेंगे तथा अनुमति प्राप्त होने पर विधेयक पुरःस्थापित करेंगे,
(3) श्री ओमप्रकाश सखलेचा, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री, ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक, 2021
(क्रमांक 31 सन् 2021) के पुरःस्थापन की अनुमति का प्रस्ताव करेंगे तथा अनुमति प्राप्त होने पर विधेयक पुरःस्थापित करेंगे. (4) डॉ. मोहन यादव, उच्च शिक्षा मंत्री, मध्यप्रदेश विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2021 (क्रमांक 32 सन् 2021) के स्थापन की अनुमति का प्रस्ताव करेंगे तथा अनुमति प्राप्त होने पर विधेयक पुरःस्थापित करेंगे.