भिंड जिले दो दिन पहले हुए ई-कॉमर्स कम्पनी द्वारा ऑनलाइन ऑर्डर डिलेवरी के जरिए मैरिवाना (गांजा)की तस्करी मामले में दिल्ली से अमेजन इंडिया के दो सदस्यीय दल ने भिंड पहुँच के एसपी से मुलाकात की है,इस मामले में ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के वकील ने कंपनी की ओर से अपना पक्ष रखते हुए इस इन्वेस्टिगेशन में पुलिस का पूरा सहयोग करने की बात कही है।

एसपी से मुलाकात करने पहुंचे अमेजन डेलिगेट्स: 
 
भिंड के गोहद में एक नामी बहुराष्ट्रीय E-commerce कम्पनी अमेज़न द्वारा इलीगल नशीले पदार्थ मेरिजुआना(गांजा) की ऑनलाइन माध्यम से डिलेवरी और सप्लाई का खुलासा दो तस्करों को गाँजा के साथ गिरफ़्तार कर भिंड पुलिस ने किया था, साथ ही आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर बहुराष्ट्रीय कम्पनी से भी जवाब माँगा था, इसी सिलसिले में मंगलवार को दिल्ली से अमेजन इंडिया के वकील एडवोकेट सुमन्त नारायण और ग्वालियर स्टोर इंचार्ज शशांक सिंह ने एसपी कार्यालय पहुँच कर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह से मुलाक़ात की.

पुलिस जांच में पूरा सहयोग करेगी e-commerce कम्पनी: 

मुलाक़ात के बाद मीडिया से बात करते हुए एडवोकेट सुमन्त नारायण ने कहा की इस पूरे मामले की अभी जांच चल रही है इसलिए कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी,मामले में कंपनी पुलिस का पूरा सहयोग करेगी, वहीं एसपी द्वारा जो भी जानकारी माँगी जा रही है, उसे जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाएगा, चूँकि यह एक मार्केट-सेलर बेस्ड कंपनी है, ऐसे में कहाँ गलती हुई या कौन इसके लिए ज़िम्मेदार है यह भी कम्पनी अंदरूनी तौर पर पता लगा रही है.

कम्पनी से माँगी गयी है जानकारी :

वहीं एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि, ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन से उन्होंने जाँच के संबंध में संलिप्तता के संदेह को लेकर जानकारी चाही थी, कि अमेजॉन पर डिलेवरी के क्या क्या तरीक़े है, किस आधार पर सेलर किस तरह रजिस्टर होता है, ट्रांजैक्शन के क्या मोड़ हैं, इस तरह की जानकारी पुलिस द्वारा माँगी गयी थी, इसी संबंध में कंपनी के वकील और स्टोर इंचार्ज मुलाकात करने आए थे, उन्होंने एक अमेरिकन ईमेल दिया है, जिसके जरिए आगे जो भी जानकारी पुलिस को चाहिए इस ईमेल के जरिए कंपनी उपलब्ध कराएगी,साथ ही उन्होंने बताया की चूँकि मामला इलीगल ड्रग सप्लाई से जुड़ा है इसलिए सुरक्षा एजेंसियां (NCB) भी उनसे जानकारी मांग रही है, यदि अधिकारिक तौर पर जो भी जानकारी मांगी जाएगी वह उपलब्ध कराई जाएगी।

एसपी से CAT दल ने भी की मुलाकात: 

इस बीच  कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स का एक दल भी एसपी से मुलाकात करने पहुँचा जिन्होंने इस मामले में ECommerce कम्पनी के ख़िलाफ़ काफ़ी से कड़ी और निष्पक्ष जांच की बात कही है, उनका कहना है कि यह मामला आर्यन खान मामले से भी बड़ा है ऐसे में बहुराष्ट्रीय कम्पनी पर भी न्यायोचित कार्रवाई होना चाहिए।

ये है पूरा मामला: 

गौरतलब है कि दो दिन पहले भिंड के गोहद से पुलिस ने सूरज नाम के शख़्स को गिरफ़्तार किया था जो बीस किलो से ज़्यादा  इल्लिगल मैरीवॉना के साथ पकड़ा गया था साथ ही उसके पास से भारी मात्रा में e-commerce कम्पनी के पैकिंग सामग्री भी बरामद हुई थी,आरोपी से यह भी पता चला था कि बहुराष्ट्रीय e-commerce कम्पनी अमेज़न द्वारा विशाखापटनम से  ऑनलाइन माध्यम से मैरीवॉना की सप्लाई देश के  कई शहरों में किया करता था,उसने कम्पनी की मदद से पिछले चार महीनो में एक टन मैरीवॉना की  तस्करी की थी, और हर ऑर्डर पर कम्पनी 66.66 प्रतिशत कमिशन लेती थी, इस जानकारी के आधार पर कम्पनी की संलिप्तता के संदेह में पुलिस द्वारा बहुराष्ट्रीय e-commerce कम्पनी से जानकारी माँगी गयी है, और यदि संलिप्तता पाई जाती है तो कम्पनी को भी मामले में आरोपी बनाया जाएगा ।

“ प्रदीप शर्मा,भिण्ड ”