भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी में जनजातीय गौरव दिवस समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती कों लेकर कई ट्वीट किए है।मुख्यमंत्री ने कहा कि, भगवान बिरसा मुंडा के जल, जंगल, जमीन एवं जनजातीय संस्कृति, परंपराओं की रक्षा के पवित्र प्रयासों को हम आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित हैं। जनजातीय भाई-बहनों के हितों की रक्षा एवं कल्याण के इस ध्येय की प्राप्ति तक मेरे संकल्पित प्रयासों की यात्रा अविराम जारी रहेगी।
हमारे जनजातीय नायकों ने स्वतंत्रता के लिए सर्वस्व न्यौछावर किया, लेकिन कांग्रेस और अंग्रेजों ने इतिहास को ग़लत तरीके से पेश कर उन्हें कभी सम्मान नहीं दिया। धन्यवाद है आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को, जो देश पर महानायकों के ऋण को चुका रहे हैं।#जनजातीय_गौरव_दिवस pic.twitter.com/jfXJX3VimU
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) November 15, 2021
शिवराज सिंह ने कहा, मां भारती की स्वतंत्रता और जल, जंगल, जमीन एवं जनजातीय संस्कृति तथा परंपराओं की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोटिशः: नमन्! जनजाति गौरव दिवस में सम्मिलित होने के लिए पधारने वाले सभी गणमान्य साथियों, केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों व श्रद्धेय साधु-संतों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न होने वाला जनजाति गौरव दिवस हमारे जनजातीय भाई-बहनों की जिंदगी में एक नया रंग भरने वाला सिद्ध होगा।
हमारे जनजातीय नायकों ने स्वतंत्रता के लिए सर्वस्व न्यौछावर किया, लेकिन कांग्रेस और अंग्रेजों ने इतिहास को ग़लत तरीके से पेश कर उन्हें कभी सम्मान नहीं दिया। धन्यवाद है आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को, जो देश पर महानायकों के ऋण को चुका रहे हैं।#जनजातीय_गौरव_दिवस pic.twitter.com/jfXJX3VimU
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) November 15, 2021
शासकीय योजनाओं के हितलाभ के अलावा इनके हितों के संरक्षण की दिशा में भी प्रदेश सरकार अनेक कदम उठा रही है। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मां नर्मदा के आशीर्वाद से समृद्ध मध्यप्रदेश की पावन धरा पर आयोजित जनजाति गौरव दिवस में सम्मिलित होने के लिए पधारने पर अपने जनजातीय भाई-बहनों और प्रदेश की साढ़े 8 करोड़ जनता की ओर से हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं। देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले हमारे जनजातीय नायकों, रणबांकुरों को सम्मान, सादर श्रद्धांजलि अर्पित करने आज मध्य प्रदेश के कोने-कोने से राजधानी में पधार रहे जनजातीय भाई-बहनों का उत्साह अद्भुत है। पूरी राजधानी आपका स्वागत, अभिनंदन करती है। प्रसन्नता के पल हैं, आनंद का विषय है कि जनजाति गौरव दिवस समारोह में आयोजन स्थल जंबूरी मैदान में मध्य प्रदेश सहित देशभर से लोककला, गीत-संगीत सहित विभिन्न विधाओं में निपुण जनजातीय कलाकारों का अद्भुत संगम है। आप सभी का हृदय से स्वागत, अभिनंदन है।
जनजातीय शौर्य के प्रतीक, देश की स्वतंत्रता के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले भगवान श्री बिरसा मुंडा जी की जयंती पर आयोजित जनजाति गौरव दिवस समारोह में शामिल प्रदेश के विभिन्न अंचलों सहित देशभर से राजधानी पधारने वाले मेरे जनजातीय भाई-बहनों का हृदय से स्वागत, अभिनंदन करता हूं। हमारे जनजातीय नायकों ने स्वतंत्रता के लिए सर्वस्व न्यौछावर किया, लेकिन कांग्रेस और अंग्रेजों ने इतिहास को गलत तरीके से पेश कर उन्हें कभी सम्मान नहीं दिया। धन्यवाद है आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को, जो देश पर महानायकों के ऋण को चुका रहे हैं।
मध्यप्रदेश में हमने जनजातीय भाई-बहनों के कल्याण के लिए जो कई योजनाएं बनाई हैं, प्रधानमंत्री उनका आज शुभारंभ करेंगे। हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम उन्होंने रानी कमलापति के नाम पर रखा है। यह रानी कमलापति के साथ भोपाल व म.प्र. का भी सम्मान है। शिवराज के मुताबिक आदिवासी इलाकों में हमने 24 घंटे घरेलू बिजली और 10 घंटे कृषि कार्य मुहैया कराया है. इतना ही नहीं, जल जीवन मिशन के माध्यम से वनवासियों को छोड़कर पूरे राज्य में हर घर में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। राज्य में आदिवासी विकास और कल्याणकारी योजनाएं प्रधानमंत्री की 'सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास' की अवधारणा से प्रेरित हैं।