राजधानी भोपाल में भोजपाल मेला रद्द 

इंदौर में शुक्रवार को तीन उड़ानें रद्द

जबलपुर में 92 नए मामले 

सागर में 38 नए मरीज

होशंगाबाद में 4 

छिंदवाड़ा में 5 नए मामले 

भोपाल के निजी कोविड अस्पताल में बेड चार्ज 5 से 17 हजार रुपए प्रतिदिन होगा। 

कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाएगा

बिना मास्क वाले लोगों को पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल नहीं 

भोपाल में कोरोना का मामला बढ़ने के कारण भोजपाल मेला बंद करने का आदेश।

भोपाल में एक मरीज की मौत|

इंदौर के बाद अब भोपाल में भी कोरोना ब्लास्ट हो गया है। 24 घंटे में 246 लोगों ने सकारात्मक परीक्षण किया। कुल 5936 परीक्षण किए गए। हमीदिया अस्पताल में भर्ती एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई है। संक्रमित व्यक्ति की उम्र 75 वर्ष थी और उसे 27 दिसंबर को भर्ती कराया गया था। भोपाल में तीसरी लहर में यह दूसरी मौत है। कोरोना का पॉजिटिव रेट बढ़कर 4.46% हो गया है। 637 एक्टिव केस हो गए हैं। इसे देखते हुए विज्ञान मेला और भोजपाल मेला रद्द कर दिया गया है।

इंदौर में लगातार दूसरे दिन 584 नए मरीज सामने आए हैं। इंदौर में संक्रमण दर अब 6.44 फीसदी पहुंच गई है. बढ़ते कोविड मामले का असर उड़ान पर दिखना शुरू हो गया है

प्रदेश में अभी लॉकडाउन या कर्फ्यू लगाने का कोई विचार नहीं है और न ही ऐसा कोई प्रस्ताव गृह विभाग के पास विचाराधीन है। कोरोना की तीसरी लहर की परिस्थितियां पहली और दूसरी लहर से थोड़ा अलग हैं। अधिकांश लोगों को वैक्सीन लगी होने से संक्रमित तेजी से रिकवरी कर रहे हैं।

प्रदेश में #कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया जाएगा। मास्क नहीं लगाने वाले वाहन चालकों को पेट्रोल और डीजल नहीं दिया जाएगा। इसके साथ मास्क नहीं लगाने पर सख्ती से जुर्माना वसूला जाएगा।

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1320 नए केस आए हैं। प्रदेश में वर्तमान में कुल 3780 एक्टिव केस हैं। #Corona संक्रमण की दर 1.94% और रिकवरी रेट 97.90% है।

नरोत्तम मिश्रा: गृह मंत्री 

दुनिया में ऑमिक्रॉन के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए आने वाले दिनों में अगर इंदौर में एक दिन में पांच हजार से ज्यादा मामले आ जाएं तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं होगा.

डॉक्टर, नर्स और स्वास्थ्य कर्मचारी काम करने से मना नहीं कर सकेंगे; राज्य में एस्मा लागू कर दिया गया है

राज्य में बढ़ते कोरोना को देखते हुए सरकार ने एस्मा लागू किया है। इसका गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। इसके तहत डॉक्टर और नर्स समेत स्वास्थ्यकर्मी काम करने से मना नहीं कर सकते।