मुख्यमंत्री का ऐलान मुफ्त मिलेगा प्लाट, कोई प्रीमियम भी नहीं...

भोपाल: राज्य की भाजपा सरकार ने हाल में गरीबों को छत देने की योजना का ऐलान किया है, इसका विस्तार भी हो रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ऐसे परिवार जिनके पास प्लॉट नहीं है, उन्हें सरकार मुफ्त में प्लॉट उपलब्ध कराएगी। बदले में उनसे किसी तरह की प्रीमियम राशि जमा नहीं करवाई जाएगी। इससे प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान बनने का रास्ता खुल जाएगा।

भूखंड का क्षेत्रफल 60 वर्ग मीटर:

सीएम ने निवास से जारी संदेश में कहा कि भूखंड का अधिकार पत्र पति-पत्नी के संयुक्त नाम से दिया जाएगा। भूखंड का अधिकतम क्षेत्रफल 60 वर्ग मीटर होगा। 

परिवार से आशय पति-पत्नी तथा उनके अविवाहित पुत्र-पुत्री होंगे। आवेदन करने के लिए वही आवेदक परिवार पात्र होंगे, जो संबंधित ग्राम के निवासी हों। पात्र परिवारों की ग्रामवार सूची संबंधित ग्राम वासियों से आपत्तियां एवं सुझाव आमंत्रित करने के उद्देश्य से प्रकाशित की जाएगी। 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना को बेघर परिवारों के लिए वरदान बताया है। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत ऐसे परिवारों को न सिर्फ प्लाट मिलेगा, बल्कि वे इसके आधार पर लोन और अन्य योजनाओं का लाभ भी ले सकेंगे।

इन्हें पात्रता नहीं:

हालांकि मौजूदा वक्त में जिन परिवारों के पास स्वतंत्र रूप से रहने के लिए आवास हैं। 5 एकड़ से अधिक भूमि है। जो सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान से राशन प्राप्त करने के लिए पात्र नहीं है। कोई भी सदस्य आयकर दाता या परिवार का कोई भी सदस्य शासकीय सेवा में है।