शिवराज-भाजपा का चुनाव प्रबंधन केदार की शरण में पहुंचे नाथ….

भोपाल: मप्र की चार सीटों पर उपचुनाव के लिये कल सुबह से मतदान होगा। इसके चलता राजनीतिक सरगर्मी भी तेज है। आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा कार्यालय पहुंचे और चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में शामिल हुए, इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा भी शामिल थे। 

बताया जाता है कि इस दौरान एक लोकसभा व तीन विस सीटों पर कल होने वाले चुनाव के संबंध में भी विचार किया गया। भाजपा का सारा जोर बूथ प्रबंधन तथा व्यक्तिगत संपर्कों पर है। 

उधर मतदान के एक दिन पहले ही खंडवा लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले खरगोन जिले के बड़वाह एसडीओपी को आज हटा दिया गया है। एसडीओपी मानसिंह ठाकुर को पुलिस मुख्यालय में डीएसपी बनाया गया है। वहीं कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक जिला विशेष शाखा इंदौर विनोद दीक्षित को एसडीओपी बडवाह पदस्थ किया गया है।