मध्य प्रदेश के भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। प्रज्ञा ठाकुर एक बार फिर विवादित बयान दिया हैं। इस बार प्रज्ञा ठाकुर ने मस्जिदों से होने वाली सुबह की अज़ान पर आपत्ति जताई है। मंगलवार को एक कार्यक्रम में प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अजान पर कहा- इससे लोगों की सुबह की नींद ख़राब होती है, इससे मरीजों को परेशानी होती है और साधू-संतों की साधनाओं में खलल होता है। 

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा- हमसे कहा जाता है कि दूसरे समुदायों की पूजा के दौरान ऊंची आवाज में भजन न बजाएं, लेकिन ये लोग रोज सुबह लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को परेशान करते हैं. सुबह 5 बजे तेज आवाजें आती हैं और लोगों की नींद ख़राब होती हैं, मरीजों को परेशानी होती है। साधू-संतों की पूजा का समय भी सुबह होता है, आरती का समय भी सुबह होता है, लेकिन हमें इस लाउडस्पीकर की आवाज जबरन सुननी पड़ती है। लेकिन जब हम ज़ोर से भजन गाते हैं, तो वे कहते हैं कि यह हमारे इस्लाम में मान्य नहीं है। हम हिंदू इसका सम्मान करते हैं और अंतरधार्मिक समानता रखते हैं, लेकिन क्या कोई अन्य धर्म ऐसा करता है?

गांधी परिवार को निशाना बनाया
इससे पहले सोमवार को साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने गांधी परिवार पर निशाना साधा था।  अपने बयान में उन्होंने कहा था कि, 'परिवार में एक व्यक्ति राजनीति नहीं कर सकता, इसलिए अब वह एक बेटी लेकर आया है जो छल में लगी है।  सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर वाल्मीकि समाज के एक परिचयात्मक सम्मेलन में शामिल होने भोपाल गई थीं, जहां उन्होंने यह बयान दिया। 

इस बीच, सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा, कांग्रेस में कोई सक्षम नेता नहीं है। उन्होंने कहा कि एक ही परिवार है जो कांग्रेस का नेतृत्व कर सकता है और वे अपनी बेटी को भी लाए हैं। प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो कोई मंदिर जाता है, कभी मस्जिद जाता है तो कभी ईसाई बन जाता है।