साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूक करने की कवायद….

स्कूली बच्चों को साइबर अपराधों से बचाव की दी जाएगी टिप्स, लगेगी 1 घंटे की क्लास….

स्कूल शिक्षा विभाग कोरोना संक्रमण काल में स्कूली बच्चों की पढ़ाई जारी रखने और उन्हें जागरूक करने के लिए लगातार नवाचार कर रहा है। प्रदेशभर में कोरोना संक्रमण की स्थिति सुधार होने के बाद स्कूलों में नियमित कक्षाएं शुरू हो गई है, इसके साथ ही स्टूडेंट्स की ऑनलाइन कक्षाएं भी जारी है। ऐसे में अब साइबर अपराधों को लेकर विभाग सतर्क हो गया है।

राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक धनराजू एस ने उक्त आदेश जारी करते हुए कहा है कि कोविड- 19 की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए स्कूली विद्यार्थियों के ऑनलाइन CLASSES प्रचलित हुई हैं और वर्तमान में ऑनलाइन माध्यम की शिक्षण पद्धति को अपनाते हुए मिश्रित शिक्षण विधियां उपयोग में लाई जाने लगी है। 

भारत में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इंटरनेट का उपयोग करने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी के कारण साइबर अपराध जैसी चुनौतियां भी सामने आई हैं। विद्यार्थियों को आयु वर्ग के अनुसार डिजिटल डिवाइस के उपयोग के संबंध में जागरूक किया जाना जरूरी है, 

विभाग ने अब प्रदेश के स्कूलों में पड़ने वाले बच्चों को स्कूल में ही साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूक करने की कवायद की है। इस पहल के तहत हर माह के पहले बुधवार को स्कूलों में सुबह 11 बजे से एक घंटे के लिए जागरूकता क्लास लगाई जाएगी।