उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं ने मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ा दी है। गुरुवार को रायसेन में राज्य का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 03 डिग्री कम था। यह सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। साथ ही अक्टूबर में पिछले 10 साल में सबसे कम तापमान रहा।
मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि बुधवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम था। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
क्यों गिरा तापमान
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने कहा कि उत्तर भारत के पहाड़ों में पूर्व में भारी हिमपात हुआ है। इससे उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है, लेकिन दो दिन पहले पश्चिमी जेट स्ट्रीम बनने से मध्य प्रदेश में बादल छाए रहे। जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट नहीं आई।
वहीं हवा की दिशा भी उत्तर की ओर हो गई है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। दो-तीन दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना है। 1 सितंबर को पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। इस सिस्टम के असर से हवा की दिशा बदल जाएगी। जिससे न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि होगी।