भोपाल। राज्य शासन ने मंत्रालय वल्लभ भवन की कामकाजी महिलाओं के यौन उत्पीडऩ निवारण समिति में जीएडी की उप सचिव मधुबाला नाहर को सदस्य सचिव नियुक्त किया है। इससे पहले जीएडी की उप सचिव मनीषा सेंतिया सदस्य सचिव थीं जिनका मंत्रालय से बाहर स्थानांतरण हो गया है।

समिति की अध्यक्ष प्रमुख सचिव उद्यानिकी कल्पना श्रीवास्तव तथा सदस्य जीएडी के अनुभाग अधिकारी हुसैन अली तथा डायरेक्टर एक्शन एड भोपाल सारिका सिन्हा पूर्ववत पदस्थ हैं जिन्हें 16 अक्टूबर 2020 को नियुक्त किया गया था। यह समिति महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीडऩ निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष अधिनियम 2013 के तहत गठित की गई है।